अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

हम दोनों ने कई रातें बिताई, ये मेरा आशिक… बारात में पहुंची दुल्हन की गर्लफ्रेंड, मंडप में मचा बवाल, फिर..!

खबर इंडिया की।यूपी के बागपत में सात फेरों से पहले 7 साल का प्यार बीच मंडप में आ खड़ा हुआ. बारात दरवाजे पर थी, ढोल-नगाड़े बज रहे थे और दूल्हा सेहरा सजाकर दुल्हन के इंतजार में बैठा था. तभी अचानक एक लड़की पहुंची. उसने सबके सामने दूल्हे को अपना आशिक बता दिया. फिर जो हुआ, उसने शादी में बवाल मचा दिया. बारात बिना दुल्हन के लौट गई. ये कहानी बागपत के निवाड़ा गांव की है. यहां एक लड़की अचानक एक शादी में पहुंच गई, वह खुद को दूल्हे की गर्लफ्रेंड बता रही थी.

दरअसल, मुजफ्फरनगर के रहने वाले युवक की बारात बागपत के निवाड़ा गांव पहुंची थी. शादी की रस्में शुरू होने वाली थीं. इसी दौरान एक लड़की ने वहां पहुंचकर दूल्हे के सामने हंगामा कर दिया. उसने दुल्हन और उसके परिजनों के सामने दावा किया कि दूल्हा उसका प्रेमी है. पिछले 7 साल से दोनों के बीच अफेयर चल रहा है. लड़की ने अपने मोबाइल में दूल्हे के साथ वाली कई तस्वीरें भी दिखा दीं. फोटो सामने आते ही शादी वाले घर में सनसनी फैल गई.

खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताने वाली लड़की का कहना था कि- उन दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी. इसके बाद रिलेशनशिप शुरू हुआ. उसने आरोप लगाते हुए कहा कि- युवक उससे शादी करने का दबाव बनाता था. मना करने पर उसकी तस्वीरें वायरल करने धमकी देकर ब्लैकमेल करता था.लड़की ने कहा कि जब वह शादी के लिए सहमत हुई तो अपने पिता की जगह जीजा को रिश्ते के लिए भेजा. इसके बाद उसने शादी से मना कर दिया और युवक ने उसके फोटो वायरल कर बदनाम कर दिया. लड़की ने कहा कि तस्वीरें वायरल होने के बाद उसकी इतनी बदनामी हुई कि उसके परिवार वालों ने स्कूल तक छुड़वा दिया और पढ़ाई छूट गई.

प्रेमिका ने आरोप लगाते हुए क्या-क्या कहा?
लड़की ने कहा कि जिसने मुझे बदनाम किया, आज मैंने उसे सबके सामने बेनकाब कर दिया. मुझे बिना जानकारी दिए शादी कर रहा था. मुझे मेरे परिवार को बेइज्जत किया गया था. प्रेमिका ने कहा कि मेरा उससे 7 साल से रिलेशनशिप था. वो फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था. उसे बदनाम भी किया. फोटो वायरल कर दिए. मैंने दुल्हन को अपने साथ वाले फोटो दिखाए, जिसके बाद शादी के लिए दुल्हन ने मना कर दिया. उसकी वजह से मेरी पढ़ाई छूटी, क्या उसी की इज्जत है, हमारी क्या कोई इज्जत नहीं है. वहीं लड़की के इस दावे के बाद दुल्हन पक्ष ने शादी से साफ इनकार कर दिया और दुल्हन ने बारात वापस लौटा दी. मामला बढ़ा तो घराती-बराती सीधे बागपत कोतवाली पहुंचे. दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद थाने में समझौता कर लिया गया. लड़की पक्ष को शादी के खर्च के रुपये देकर लड़का पक्ष बिना दुल्हन के लौट गया.

Related Posts

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 839

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *