दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी की मां के अपमान पर आया सीएम योगी का पहला बयान, जानें क्या बोले उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री.?

उमाकांत त्रिपाठी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी की मां को बिहार में राष्ट्रीय जनता दल और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मंच से गाली देने के मामले में प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर योगी ने लिखा मां पूजनीय और वरेण्य हैं. संस्कृति की पालक और संस्कारों की संवाहक हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनकी पूज्य माता जी के संस्कारों और संघर्षों का ही प्रभाव है कि वे देश की माताओं-बहनों की पीड़ा के स्थाई निदान के लिए अविराम कार्य कर रहे हैं.

क्या बोले सीएम योगी.?
उन्होंने लिखा कि उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत अभियान, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम श्री स्कूल और पीएम आवास जैसी युगांतरकारी योजनाएं इसी कल्याणकारी संकल्प का परिणाम हैं. सीएम ने लिखा कि प्रधानमंत्री के यशस्वी नेतृत्व में मां भारती की बेटियों का जीवन आसान तथा सम्मान और सुविधा से अभिसिंचित हुआ है. भारत में मां का स्थान और सम्मान सर्वोच्च था, सर्वोपरि है, और सदैव रहेगा. भारतवासी कभी भी मां का अपमान नहीं सहेंगे .

NDA ने बुलाया बिहार बंद
पीएम मोदी की मां को गाली देने के विरोध में बीजेपी ने आज बिहार बंद बुलाया। यह बंद आज सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला। इस विरोध प्रदर्शन में बीजेपी के साथ-साथ एनडीए के अन्य सहयोगी दल, जिनमें जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा भी शामिल हुई। बंद की कमान बीजेपी महिला मोर्चा को सौंपी गई जिन्होंने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 902

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *