न्यूज़भारतहेडलाइंस

कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका: MLA किरण चौधरी ने थामा BJP का दामन, कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

उमाकांत त्रिपाठी।हरियाणा के पूर्व CM चौधरी बंसीलाल की पुत्रवधु व भिवानी के तोशाम से MLA किरण चौधरी और उनकी पूर्व सांसद बेटी श्रुति चौधरी ने बुधवार को दिल्ली जाकर BJP जॉइन कर ली। हरियाणा के पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर और CM नायब सैनी ने BJP नेताओं के साथ उनका स्वागत किया।
इससे गैर जाट पॉलिटिक्स से 22% जाट वोटरों की नाराजगी झेल रही भाजपा को हरियाणा में बड़ा जाट चेहरा मिला है।इस बीच कांग्रेस ने किरण चौधरी की विधानसभा सदस्यता रद्द करने के लिए स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता को लेटर लिखा है।

CM नायब सैनी बोले-
CM नायब सैनी ने कहा, ”मैं पार्टी के अध्यक्ष होने के नाते भी किरण चौधरी और श्रुति चौधरी का स्वागत करता हूं। एक विश्वास दिलाता हूं कि प्रदेश और पार्टी का मुखिया होने के नाते किरण और श्रुति चौधरी को BJP में परिवार की तरह मिलाकर हरियाणा को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।”

श्रुति चौधरी बोली
श्रुति चौधरी ने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर भाजपा में आई हूं। मनोहर लाल खट्‌टर ने CM रहते चौधरी बंसीलाल की तरह हरियाणा में ईमानदारी से सरकार चलाई”
BJP में औपचारिक रूप से शामिल होने से पहले सदस्यता का फार्म भरती किरण चौधरी और श्रुति चौधरी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर भी मौजूद रहे।

किरण बोलीं
किरण चौधरी ने कहा, ”मैं कांग्रेस की कर्मठ कार्यकर्ता रही हूं। बहुत मेहनत से मैंने अपना जीवन कांग्रेस को दिया। मगर, सालों से मैं देख रही हूं कि हरियाणा के अंदर पार्टी एक व्यक्ति सेंट्रिक बन गई है। जो चाहते ही नहीं कि कांग्रेस आगे बढ़े, वह उन नीतियों पर चलते हैं।
आप समझ सकते हैं कि कांग्रेस का आगे बढ़ावा नहीं हो सकता। उनके चक्कर में बड़े-बड़े नेताओं ने कांग्रेस छोड़ी। वह किसी को बर्दाश्त नहीं कर सकते। उनको लगता है कि कोई बराबर का आने वाला है तो उसे खत्म कर देते हैं।” किरण चौधरी ने यहां पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा पर निशाना साधा।

किरण बोलीं
जाट समाज में पैठ बनाने के BJP की प्लानिंग के सवाल पर किरण ने कहा- हम चौधरी बंसीलाल के परिवार से हैं। हमने कभी जात-पात की राजनीति नहीं की। अब तो मैं भगवा रंग में रंग गई। यह पहले चौधरी बंसीलाल का भी हुआ करता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मनोहर लाल जी ने बंसीलाल जी के साथ काम किया हुआ है। इन्होंने जनता के हित के लिए काम किया है।बता दें कि किरण चौधरी और श्रुति ने बीती शाम (18 जून) को कांग्रेस छोड़ी। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस्तीफा भेजा, जिसमें किरण ने लिखा कि यहां पार्टी को निजी जागीर की तरह चला रहे हैं। मुझे बेइज्जत किया गया। खत्म करने की साजिशें रची गईं।
भाजपा में शामिल होने के बाद नेताओं के साथ किरण चौधरी और श्रुति चौधरी।

 

किरण चौधरी लोकसभा चुनाव में अपनी बेटी श्रुति चौधरी की भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से टिकट कटने के बाद से ही नाराज दिख रही थीं। किरण चौधरी को भाजपा हरियाणा से राज्यसभा भेज सकती है। श्रुति चौधरी को तोशाम से विधानसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है।
लोकसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस ने 10 में से 5 सीटें जीती थीं। इसके अलावा 90 विधानसभा में से 46 पर कांग्रेस और 44 भाजपा जीती थी। ऐसे में 3 महीने बाद विस चुनाव में कांग्रेस के लिए माहौल अच्छा माना जा रहा था, लेकिन अब पूर्व CM बंसीलाल परिवार का भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 770

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *