न्यूज़भारतहेडलाइंस

ऋषिकेश परमार्थ निकेतन पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हवन में आहुति डाली, गंगा आरती में शामिल हुए देखिए तस्वीरें

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज ऋषिकेश पहुंचे, यहां उन्होंने परमार्थ निकेतन घाट पर गंगा आरती में हिस्सा लिया। इससे पहले स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने अमित शाह को दिव्य रुद्राक्ष का पौधा, इलायची की दिव्य माला देकर स्वागत किया। उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। आरती स्थल पर ही राष्ट्रगान किया गया।

इस कार्यक्रम में योग गुरु रामदेव और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री ने देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान में आयोजित उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023 के समापन सत्र में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा, “उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में 2 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 3.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा वर्तमान समय में राष्ट्र राजनीति से राष्ट्रनीति की ओर बढ़ रहा है। भारत में राष्ट्रनीति का नया संविधान लिखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धरती जीवन जीने का रास्ता दिखाती है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्र की सुरक्षा व समृद्धि के लिए विश्व शान्ति हवन में विशेष आहुतियां समर्पित कीष इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा परमार्थ निकेतन गंगा आरती ’पीस व पाजिटिविटी’ का अद्भुत संगम है।

महंत रविंद्र पुरी, महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज, साध्वी भगवती सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वरदास, महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णाचार्य, महामंडलेश्वर स्वामी असंगानंद सरस्वती आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान परमार्थ के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने गृहमंत्री अमित शाह से संबोधन का निवेदन किया। लेकिन गृह मंत्री शाह ने हाथ जोड़ते हुए संबोधन से इंकार कर दिया।

इस दौरान साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा आपके माध्यम से जो सुरक्षा व्यवस्थायें राष्ट्र को प्राप्त हो रही हैं वह अद्भुत हैं। भारत माता को उनकी संस्कृति की रक्षा के लिये अमित शाह के रूप में आधुनिक हनुमान प्राप्त हुये हैं। अमित शाह ने मिलकर भारत में अनेक ऐतिहासिक व विलक्षण कार्यों को सम्पादित किया है। साध्वी भगवती सरस्तवी ने पीएम मोदी को साधुवाद देते हुये कहा भारत की दिव्य विधा योग और वसुधैव कुटुम्बकम् के दिव्य मंत्रों को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने के लिए उनका अद्भुत योगदान है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि यह न केवल उत्तराखंड का जश्न है, बल्कि कई नई चीजों की शुरुआत भी है। उन्होंने कहा कि यह नए उत्तराखंड की अनंत संभावनाओं को तलाशने की शुरुआत है। शाह ने यह भी कहा कि यह पूरी दुनिया के सामने एक मजबूत उदाहरण बनेगा कि उत्तराखंड को इको-फ्रेंडली तरीके से उद्योग से कैसे जोड़ा जा सकता है।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास के साथ कहा कि यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा। यह एक ऐसी जगह है, जहां विकास और दैवीय शक्ति एक साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय एजेंसियों को पूरा श्रेय दिया, जिन्हें 17 दिनों के भीषण बचाव अभियान के बाद इस महीने की शुरुआत में सिलक्यारा सुरंग से निकाला गया था।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 770

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *