अपराधन्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

एक्टर को दूसरी लड़की के साथ देखा, गर्लफ्रेंड ने घर में घुसकर पीटा, गर्दन पीठ पर दिखे नाखून के निशान

खबर इंडिया की।स्प्लिट्सविला फेम सौरब बेदी एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. अपूर्वा रामपाल ने दावा किया है कि सौरब उन्हें डेट कर रहे थे. पर सौरब का कहना है कि वो अपूर्वा को डेट नहीं कर रहे हैं. अपूर्वा ने उन पर धोखा देने का आरोप लगाया है. इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में सौरब के शरीर पर मारपीट के निशान दिखाई दे रहे हैं. वीडियो देखकर दावा किया जा रहा है कि सौरब की एक्स गर्लफ्रेंड ने उनके साथ मारपीट की है. फैन्स के बीच उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सौरब ने घरेलू हिंसा के आरोपों पर रुरु ठाकुर और अपूर्वा को लीगल नोटिस भेजा है. इस विवाद ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है. फैन्स सभी के ऑफिशियल बयान का इंतजार कर रहे हैं.

हटाया गया वीडियो
सौरब बेदी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी गर्दन और पीठ पर नाखूनों के निशान दिखाई दे रहे थे. वीडियो देखकर साफ पता चल रहा है कि किसी ने उनके साथ मारपीट की है. वीडियो में किसी की आवाज सुनाई नहीं दे रही थी, लेकिन इतना समझ आ रहा था कि मामला गंभीर है. वीडियो के कैप्शन में लिखा कि बाकी बातें मैं कल या परसों लाइव आने पर स्पष्ट कर दूंगा.

मलाइका संग जुड़ा नाम
पिछले कुछ समय से सौरब बेदी का नाम मलाइका अरोड़ा संग जोड़ा जा रहा है. सोशल मीडिया पर दोनों की रोमांटिक तस्वीर भी वायरल हुई थी. इसके बाद दोनों की डेटिंग अफवाह फैलने लगी. पर सौरब का कहना है कि मलाइका संग उनकी अच्छी दोस्ती है. मलाइका ने भी कहा कि उन्हें इन अफवाहों से फर्क नहीं पड़ता है. मलाइका संग नाम जुड़ने के बाद सौरब एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए हैं.

 

Related Posts

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 776

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *