न्यूज़राजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी का असम दौरा: डिब्रूगढ़ में होगी विशाल जनसभा, जानिए प्रधानमंत्री का पूरा शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।असम में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इससे पहले राज्य की राजनीति में गर्माहट बढ़ गई है। चुनावी रण में राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के प्रचार और कई परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए राज्य दौरा करने वाले हैं। इसके लिए डिब्रूगढ़ जिले में इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) तैयार कराई गई है। प्रधानमंत्री का विमान इसी जिले में उतरेगा।पीएम मोदी के विमान की लैंडिंग से पहले इस रनवे पर भारतीय वायुसेना के विमान की सुरक्षित और सफल लैंडिंग कराई गई है। भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने मोरन में बनाए गए इस रनवे की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए मेगा एयर शो का आयोजन भी किया।

 

14 फरवरी को असम जाएंगे पीएम मोदी
आपको बता दें कि- प्रधानमंत्री मोदी 14 फरवरी को असम का एक दिवसीय दौरा करेंगे। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने 11 फरवरी को दी। दौरे का कार्यक्रम बेहद व्यस्त है और इसमें अपर असम और गुवाहाटी दोनों शामिल हैं। वहां से वह मोरन के लिए रवाना होंगे और सुबह 10 बजे एडवांस लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) पर उतरेंगे। मोरन दौरे के दौरान फाइटर जेट्स का एयर शो होगा, जिसमें कई विमान हाइवे एयरस्ट्रिप पर उतरेंगे। यह क्षेत्रीय सुरक्षा और ढांचे की क्षमता का महत्वपूर्ण प्रदर्शन होगा।

पीएम गुवाहाटी में ब्रिज का उद्घाटन  करेंगे
इसके बाद मोरन कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां वह दोपहर 1 बजे गुवाहाटी-नॉर्थ गुवाहाटी ब्रिज का उद्घाटन और निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री सरमा ने इस पुल को सिर्फ एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नहीं बल्कि स्थानीय PWD इंजीनियरों द्वारा बनाई गई वास्तुकला की उपलब्धि बताया।
ब्रिज उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री लचित घाट जाएंगे, जहां वह आईआईएम गुवाहाटी के अस्थायी कैंपस का उद्घाटन करेंगे। संस्थान का स्थायी कैंपस पहले ही पालासबारी में निर्धारित किया जा चुका है। इसके अलावा वह एआई-सक्षम हाइपरस्केल डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे, जिसे नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) ने अमीनगांव में विकसित किया है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 776

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *