मध्य प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

गर्लफ्रेंड को पाने के लिए किया दोस्त का मर्डर, शव ठिकाने लगाकर पत्नी संग भागा, तलाशने का बहाना बनाकर एक महीने साथ रखा

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के सागर जिले के देवरी से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जहां पुलिस एक गुमशुदा युवक की तलाश करते-करते बड़े मर्डर केस तक पहुंच गई। पुलिस जिसे लापता समझकर ढूंढ रही थी, उसकी गुमशुदगी दर्ज होने से पहले ही हत्या कर दी गई थी और शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)


पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक अपने दोस्त की पत्नी से प्रेम करता था और उसे पाने की चाह में उसने दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, हत्या के बाद आरोपी ने मृतक की पत्नी को भावनात्मक रूप से फंसाया और उसे अहमदाबाद ले गया, जहां दोनों कुछ समय तक साथ रहे। पत्नी को इस दौरान पति की हत्या की भनक तक नहीं लगने दी गई।

घटना सागर के लक्ष्मी नगर बहेरिया निवासी प्रिंस वाल्मीकि (22) से जुड़ी है, जिसने 2023 में प्रेम विवाह किया था। काम मिलने पर वह पत्नी के साथ देवरी में रहने लगा था। 20 अगस्त 2025 को प्रिंस अचानक लापता हो गया। दो दिन बाद पत्नी ने देवरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और बताया कि उसने आखिरी बार पति को 20 अगस्त की शाम देखा था।


जांच के दौरान प्रिंस के परिवार ने उसकी पत्नी के पूर्व प्रेमी शोएब खान पर संदेह जताया। पुलिस ने शोएब की तलाश शुरू की और उसकी लोकेशन नरसिंहपुर जिले के करेली में मिली। जानकारी मिली कि शोएब कुछ दिन पहले एक्सीडेंट में घायल हुआ था और अस्पताल में भर्ती था। पुलिस की भनक लगते ही वह अस्पताल से छुट्टी लेकर फरार हो गया और रिश्तेदार के घर छिप गया, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि हत्या के बाद कुछ दिनों तक वह मृतक की पत्नी से मिलता रहा और उसे पति को ढूंढने में मदद का भरोसा दिलाता रहा। करीब 20 दिन बाद वह पत्नी को अहमदाबाद ले गया और वहां दोनों साथ रहे। विवाद के बाद पत्नी वापस देवरी लौट आई। पुलिस का कहना है कि अब तक मृतक की पत्नी की हत्या में कोई भूमिका सामने नहीं आई है, लेकिन उससे पूछताछ जारी है।

एएसपी लोकेश सिन्हा के अनुसार, सोशल मीडिया से मिले सुरागों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया, जिसमें हत्या का खुलासा हुआ। आरोपी की निशानदेही पर सेप्टिक टैंक से नरकंकाल के अवशेष बरामद किए गए हैं, जिन्हें डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 914

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *