दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी का वाराणसी दौरा, मॉरीशस के प्रधानमंत्री का किया वेलकम, दोनों के बीच हुए बातचीत

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधाननंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच गए हैं.अपने चार घंटे के इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत पहुंचे मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम का स्वागत किया. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में रोड शो किया जहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया.

काशी में भारत-मॉरीशस वार्ता की वार्ता हो रही है और इसके लिए मॉरीशस के प्रधानमंत्री भारत दौरे पर है जो तीन दिन वाराणसी ही रहेंगे. शाम को मॉरीशस के पीएम CM योगी के साथ क्रूज पर गंगा आरती देखने जाएंगे और बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे.
पीएम मोदी और डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के बीच होने वाली यह मुलाकात दोनों देशों के बीच स्थायी सभ्यतागत और आध्यात्मिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

जानिए- द्विपक्षीय सहयोग के प्रमुख बिंदु
इस बैठक में दोनों देशों के नेता द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की गहन समीक्षा करेंगे, जिसमें विकास साझेदारी और क्षमता निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. चर्चा के मुख्य विषय ये होंगे: उभरते क्षेत्र, जैसे- नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और नीली अर्थव्यवस्था जैसे भविष्योन्मुखी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना. दूसरा- पारंपरिक क्षेत्र, जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे में आपसी सहयोग को और मजबूत करना.

Related Posts

1 of 843

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *