न्यूज़भारतहेडलाइंस

धनतेरस पर लीजिए संकल्प, बनाईए विकसित भारत; गृहमंत्री शाह, पीएम मोदी ने दी धनतेरस की बधाई

उमाकांत त्रिपाठी। दिवाली और धनतेरस की उमंग में डूबे देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सूचना एवं प्रसारणमंत्री अनुराग ठाकुर ने धनतेरस की शुभकामनाएं दी है। आपको बता दें कि आज धनतेरस का पर्व है, और पूरा देश ये पर्व मना रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा- देश के मेरे सभी परिवारजनों को आरोग्य एवं सुख-समृद्धि के प्रतीक पर्व धनतेरस की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि भगवान धन्वंतरि की कृपा से आप सभी सदैव स्वस्थ, संपन्न और प्रसन्न रहें, जिससे विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा मिलती रहे।

अमित शाह और अनुराग ठाकुर ने भी दी बधाई

इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने भी धनतेरस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। गृह मंत्री ने ट्विटर पर लिखा- समस्त देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं। धनतेरस का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लाये। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लिखा-धनतेरस के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मां लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन में सुख-शांति-समृद्धि का का वास हो। भगवान धन्वंतरि की कृपया से आप आरोग्यवान हों, यही प्रार्थना है।

इस दिन खरीदी जाती हैं नई वस्तुएं

धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा-अर्चना करने का विधान होता है। इसी के साथ धनतेरस के दिन नई वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। इस पर्व पर लोग सोना, चांदी, झाडू, बर्तन जैसी चीजें भी खरीदना पसंद करते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार आयुर्वेद के प्रवर्तक धन्वंतरि, भगवान विष्णु के अवतार हैं। इनका पृथ्वीलोक में अवतरण समुद्र मंथन के समय हुआ। दीपावली से दो दिन पूर्व भगवान धन्वंतरि का अवतरण धनतेरस के रूप में मनाया जाता है।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 893

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *