न्यूज़भारतहेडलाइंस

धीरज साहू की काली कमाई पर राजनीति: कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, ठिकानों से अब तक 300 करोड़ बरामद

उमाकांत त्रिपाठी। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के रांची स्थित आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी शनिवार को चौथे दिन भी जारी है। झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के विभिन्न ठिकानों में चल रही छापेमारी को लेकर राजनीति जारी है। बरामद नोटों की ग‍िनती चौथे द‍िन भी जारी रही। बरामद नकदी कुल 300 करोड़ हो गई, रव‍िवार को नोटों की काउंट‍िंग का काम पूरा होने की संभावना है। कांग्रेस सांसद के घर से इतना कैश मिलने पर बीजेपी हमलावर है। वहीं कांग्रेस पार्टी सेफ गेम खेलते हुए पूरे मामले से पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही है, कांग्रेस ने धीरज साहू से किनारा कर लिया है। कांग्रेस सांसद के घर से इतना कैश मिलने पर बीजेपी हमलावर है। पीएम मोदी तक ने इस मामले में कांग्रेस को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के ‘भाषणों’ को सुनें। जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी. यह ‘मोदी की गारंटी’ है। सांसद धीरज साहू के घर से मिले कैश को देखकर कांग्रेस पार्टी ने सेफ गेम खेलते हुए खुद को उनसे अलग कर लिया।

क्या बोली कांग्रेस

आपको बता दें कि धीरज साहू के बेटे रितेश साहू बौद्ध डिस्टलरी के एमडी हैं और धीरज साहू के बड़े भाई उदय शंकर प्रसाद कंपनी के चेयरमैन हैं। यह कंपनी एक्सट्रा न्यूट्रल एल्कोहल बनाती है, जो कि शराब बनाने में इस्तेमाल होती है। उधर नोटों की ग‍िनती जारी रहने के मामले को लेकर एसबीआई के रीज‍िनल मैनेजर ने बताया कि बैंक खुले होने की वजह से कैश काउंट‍िंग के ल‍िए पूरे स्टॉफ को नहीं लगाया गया। बैंक मैनेजर भगत बेहरा ने न्‍यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि उम्मीद की जा रही है क‍ि नोटों की ग‍िनती का काम मशीनों और कर्मचार‍ियों की और तैनाती के साथ रविवार तक पूरा हो सकता है। इस मामले पर हो रही राजनीति में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने साफ कर द‍िया है क‍ि उनके ठ‍िकानों से इतनी बड़ी रकम की बरामदगी आईटी को कैसे हो रही है, इसका जवाब वो ही देंगे। कांग्रेस पार्टी का उनके ब‍िजनेस से कोई लेना देना नहीं है। उधर इस मामले पर बीजेपी पूरी तरह से कांग्रेस पर हमलावर हो गई है. बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी के साथ धीरज साहू की फोटो शेयर कर पार्टी से इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ने की मांग की है।

कौन हैं धीरज साहू

ओडिशा स्थित शराब बनाने वाले एक ग्रुप के ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल राज्‍यों के ठ‍िकानों पर आईटी व‍िभाग की छापेमारी चल रही है जोकि कांग्रेस सांसद धीरज साहू से संबंध‍ित है। धीरज साहू साल 2010 से झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद हैं, उनके बेटे रितेश साहू जोक‍ि बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रबंध निदेशक भी हैं। वह भी आईटी की रडार पर हैं, धीरज साहू के बड़े भाई उदय शंकर प्रसाद कंपनी में चेयरमैन हैं। उधर दिल्ली में बीजेपी नेताओं ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बीजेपी नेताओं ने धीरज साहू को राज्यसभा से सस्पेंड करने की मांग की है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जो पैसा कांग्रेस सांसद के ठिकानों से बरामद हुआ वह पैसा गरीबों का था और उसमें से हर दिन पैसा कांग्रेस नेतृत्व को आता था। असल में धीरज साहू के बेटे रितेश साहू बौद्ध डिस्टलरी के एमडी हैं और धीरज साहू के बड़े भाई उदय शंकर प्रसाद कंपनी के चेयरमैन हैं।

 

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

1 of 815

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *