न्यूज़भारत

गोगामेड़ी हत्याकांड में शामिल 3 आरोपी गिरफ्तार, दोनों शूटर्स समेत तीन आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार; 17 गोलियां मारकर ली थी जान

उमाकांत त्रिपाठी। राजस्थान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में शामिल दोनों शूटर्स समेत 3 को राजस्थान पुलिस और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने चंडीगढ़ सेक्टर 22 A के होटल से गिरफ्तार किया है। राजस्थान के इस बहुचर्चित सुखदेवसिंह हत्याकांड के बाद फरार हुए आरोपियों की पहचान नितिन फौजी, रोहित राठौड़ और उधम के रूप में हुई है। आरोपी चंडीगढ़ के सेक्टर 22 के एक होटल में छुपे हुए थे। भागते समय ट्रेन या बस में चेकिंग के दौरान पकड़े न जा सकें इसलिए आरोपियों ने हथियार छुपा दिए थे। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को राजस्थान पुलिस के साथ ज्वॉइंट ऑपरेशन में यह कामयाबी मिली है। तीनों आरोपियों को दिल्ली क्राइम ब्रांच के ऑफिस लाया गया है, जहां से इन्हें जयपुर ले जाया जाएगा।

मोबाइल के इस्तेमाल से पकड़ाए आरोपी

शूटर्स ने हत्या करने के बाद हथियारों को छुपा दिया था। ताकि भागते समय ट्रेन या बस में चेकिंग के समय न पकड़े जा सके। आरोपी, पुलिस को उस जगह पर ले जाकर हथियार भी मुहैया करवा सकते हैं। आरोपी शूटर्स फरारी के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे। आरोपी लगातार घटना के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले वीरेंद्र चारण के सम्पर्क में बने हुए थे। गैंगस्टर गोदारा का राइट हैंड माने जाने वाले वीरेंद्र चारण के इशारे पर ही इस हत्या को अंजाम दिया गया था। इससे पहले शनिवार को जयपुर पुलिस ने शूटर्स की मदद करने वाले रामवीर को गिरफ्तार किया था। ये शूटर नितिन फौजी का दोस्त है। पुलिस आरोपियों तक टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पहुंची। जब पुलिस आरोपियों के पास पहुंची तो तीनों साथ थे, जिसके बाद इनको गिरफ्तार किया गया।

विदेश में छिपा एक लाख का इनामी आरोपी

गोगामेड़ी हत्याकांड का मास्टरमाइंड वीरेंद्र चारण इस समय विदेश में है और वहीं से अपनी गैंग चला रहा है। एक लाख के इनामी आरोपी चारण को ही राजू ठेहट हत्याकांड का मास्टरमाइंड भी माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र ने ही शूटर्स को हत्या के लिए हथियार पहुंचाए थे। गोदारा 2022 में फर्जी नाम से पासपोर्ट बनवाकर देश से बाहर भाग गया था। गोदारा विदेश जाने से पहले बीकानेर के लूणकरणसर में कपूरियासर में रहता था। चूरू के सरदारशहर में 2019 में भींवराज सारण की हत्या के मामले में भी मुख्य आरोपी था। गैंगस्टर राजू ठेहट के मर्डर की भी गोदारा ने जिम्मेदारी ली थी।आपको बता दें कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे रोहित गोदारा ने ली। हत्या के आरोपी रोहित राठौर और नितिन फौजी सुखदेव सिंह के घर पहुंचे थे। रोहित राठौर राजस्थान के अलवर का रहने वाला है, जबकि, नितिन फौजी हरियाणा के महेंद्रगढ़ का निवासी है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 834

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *