दुनियान्यूज़भारतहेडलाइंस

पाकिस्तान में हाहाकार, बीच शहर में अचानक हुआ बम ब्लास्ट, धमाके से मौके पर ही हो गई इतने लोगों की मौत

खबर इंडिया की। मंगलवार को पाकिस्तान के क्वेटा शहर में एक बड़ा बम धमाका हुआ। यह धमाका फ्रंटियर कांस्टेबुलरी (FC) मुख्यालय के पास, भीड़भाड़ वाली सड़क पर हुआ। इस धमाके में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 32 लोग घायल हुए हैं।

कैसे हुआ धमाका
क्वेटा के SSP मोहम्मद बलोच ने बताया कि यह धमाका विस्फोटक से भरी गाड़ी की वजह से हुआ। गाड़ी मॉडल टाउन से हाली रोड की ओर जा रही थी, तभी धमाका हुआ। धमाके का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घटनास्थल की तस्वीरें साफ दिखाई दे रही हैं।

इमरजेंसी घोषित
बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मोहम्मद काकर ने बताया कि घायलों को सिविल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। क्वेटा के बड़े अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट और पैरामेडिकल स्टाफ को अस्पतालों में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।

आतंकवादियों ने किया हमला
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा कि इस धमाके के पीछे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकियों का हाथ है। यह हमला बलूचिस्तान में सुरक्षा चुनौतियों को फिर से उजागर करता है। स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने धमाके के आसपास क्षेत्र को सील कर दिया है। जांच जारी है और अधिकारियों ने कहा है कि जल्द ही इस हमले के पीछे के आरोपी पकड़े जाएंगे।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 773

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *