Uncategorized

पीएम मोदी के बिहार दौरे का बदल गया शेड्यूल, अब एक दिन नहीं दो दिन राज्य में गुजारेंगे प्रधानमंत्री, जानें पूरा कार्यक्रम

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार बिहार आ रहे हैं। पहले वह केवल एक दिवसीय दौरे पर बिहार आने वाले थे लेकिन अब इसमें बदलाव हो गया है। अब पीएम दो दिन तक बिहार में रहे हैं। इसकी जानकारी बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। 29 मई को पीएम पटना एयरपोर्ट के नए भवन का लोकार्पण करेंगे। रात्रि विश्राम पटना में करेंगे। इसके बाद 30 मई को बिक्रमगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे।

बिहार को कई सौगात देंगे पीएम
इधर, पीएम मोदी के कार्यक्रम में किसी तरह की कोई कमी नहीं हो, इसे लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। तीन दिन पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण किया था। दोनों नेताओं ने घोसियां एवं गोडारी में स्थल निरीक्षण किया तथा विधि व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से उपस्थित पदाधिकारीयों के विस्तार से चर्चा की थी। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी 30 मई को बिहार में कई योजनाओं की सौगात देंगे।

पीएम मोदी पटना हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पटना सासाराम फोर लेन सड़क का शिलान्यास करेंगे। साथ ही औरंगाबाद के नवीनगर में 600 मेगावाट पावर प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास करेंगे और कुल मिलाकर पीएम मोदी बिहार में हजारों करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देने वाले हैं।

पीएम के दौरे से हुआ था चुनावी शंखनाद
राजनीतिक पंडितों की मानें तो आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी का यह दौरा काफी अहम होगा। इससे पहले दो बार पीएम मोदी बिहार आ चुके हैं। 24 फरवरी को पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त जारी करने आए थे। इसके बाद 24 अप्रैल को मधुबनी में पंचायती राज दिवस के मौके पर 13,480 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया था।

Related Posts

आधी रात हाईवे पर ट्रक के सामने डांस करने लगी भाभी, लोग बोले- ट्रैफिक जाम करवाओगी क्या?

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

पीएम मोदी ने अमेरिका राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी को दिया तोहफा, ये खास हीरा किया गिफ्ट

उमाकांत त्रिपाठी।राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार को 2023 में विदेशी नेताओं…

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

पीएम मोदी ने भावनगर को दी 34 हजार करोड़ की सौगात, कहा- हम हर लक्ष्य समय से पहले पूरे करते हैं

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के दौरे पर हैं. इस…

सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 19 अप्रैल को पहला तो 1 जून को आखिरी चरण; 4 जून को आएगा रिजल्ट

उमाकांत त्रिपाठी। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का शनिवार को ऐलान हो गया। इसी के…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *