न्यूज़भारतहेडलाइंस

ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुआ पीएम मोदी का लिखा गाना ‘अबंडेंस इन मिलेट्स’ किस चीज पर लिखा है ये गीत?

उमाकांत त्रिपाठी। ग्रैमी अवॉर्ड 2024 के बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस श्रेणी में एबंडेंस इन मिलेट्स गीत को नामांकित किया गया है। पीएम मोदी का एबंडेंस इन मिलेट्स 16 जून को रिलीज किया गया था। गाने को बेस्ट वर्ल्ड म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगिरी के तहत नॉमिनेट किया जा गया है। ये वही गीत है जिसे लिखने में पीएम मोदी ने फालू और उनके पति गौरव शाह का सहयोग किया था। सिंगर फाल्गुनी शाह (फालू) और गौरव शाह के गीत में प्रधानमंत्री मोदी के एक भाषण के कुछ अंश हैं। इस गाने में बाजरा की खेती और अनाज के तौर पर इसके फायदों के बारे में बताया गया है। युनाइटेड नेशन्स ने इसी साल इंटरनेशनल बाजरा ईयर की अमाउंसमेंट की थी और गाने में इसे भी मनाते हुए दिखाया गया है।

जो कभी नहीं हुआ वो मोदी ने किया

ऐसा पहली बार है जब किसी राजनेता को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ग्रैमी नॉमिनेशन में जगह मिली हो। इस गाने में मिलेट्स फूड यानी बाजरा की खेती और अनाज के तौर पर इसकी उपयोगिता के बारे में बात की गई है। जानकारी के मुताबिक बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी में अन्य 6 गानों को भी नॉमिनेट किया गया था। भाषण का जो हिस्सा गाने में शामिल किया है, उसमें पीएम मोदी कह रहे हैं कि हमारे अन्नदाता और हमारे साझा प्रयासों से श्री अन्न भारत और विश्व की समृद्धि में नई चमक जोड़ेगा।

साल के शुरूआत में रिलीज हुआ था गाना

इस साल की शुरुआत में गाने की रिलीज से पहले फालू ने कहा था- “प्रधानमंत्री मोदी ने मेरे और मेरे पति गौरव शाह के साथ एक गाना लिखा है।” पीएम मोदी की विशेषता वाला “एबंडेंस इन मिलेट्स” ट्रैक जून में इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स के जश्न में जारी किया गया था। इसके बारे में बात करते हुए पीएम मोदी का भी बयान सामने आया था। उन्होंने कहा था कि- मुझे खुशी है कि आज जब दुनिया ‘अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष मना रही है,तो भारत इस अभियान का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा था कि किसानों और नागरिकों के प्रयासों से ‘श्री अन्न’ ‘भारत और विश्व की समृद्धि में एक नए आयाम जोड़ेगा

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 864

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *