अपराधदिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

कुलदीप सेंगर की रिहाई पर रोक के बाद बोली- उन्नाव रेप पीड़िता,‘जब तक फांसी नहीं, तब तक न्याय नहीं…’

उमाकांत त्रि्पाठी।सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के उन्नाव रेप केस से जुड़े उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सजा को निलंबित कर दिया गया था. दिल्ली हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उन्नाव रेप पीड़िता ने कहा  , ‘मुझे सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा था कि न्याय मिलेगा… मेरा संघर्ष जारी है और जारी रहेगा… मुझे इसका पीछा तब तक करना होगा जब तक उसे फांसी की सजा नहीं मिल जाती.

साथ ही पीड़िता ने कहा, ‘तभी मुझे न्याय मिलेगा… तभी मेरे पिता को न्याय मिलेगा.’ पीड़िता के साथ ही उसकी मां ने यह कहा कि- कोर्ट ने हमारा मामला सुनने के लिए दरवाजा खोला और इसके लिए हम आभारी हैं.

सेंगर की सजा निलंबित करने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर पीड़िता ने कहा,कि- मुझे नहीं पता कि उस जज के दिमाग में क्या चल रहा था… केवल वही जानते हैं कि उनके मन में उसके लिए कितना स्नेह था कि उन्होंने दया दिखाई. इसके अलावा रेप पीड़िता ने पहले सेंगर और सीबीआई अधिकारी के बीच सांठगांठ के भी संकेत दिए थे. इस मामले की जांच सीबीआई ही कर रही थी. हाईकोर्ट के फैसले के बाद उसकी काफी आलोचना हुई थी.

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की याचिका पर सुनवाई की. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाते हुए कुलदीप सिंह सेंगर को नोटिस जारी किया है. सेंगर को चार सप्ताह में नोटिस का जवाब देना है. सेंगर फिलहाल जेल में ही रहेगा, जो पीड़िता के पिता की हिरासत में हुई मौत के मामले में एक साथ सजा काट रहा है.

उन्नाव रेप केस का मामला साल 2017 में सामने आया था. उस वक्त कुलदीप सिंह बांगरमऊ सीट से भाजपा का विधायक था. फिर उसे ट्रायल कोर्ट ने दोषी पाया और उम्रकैद की सजा सुना दी थी. ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ सेंगर हाईकोर्ट पहुंच गया था. कुलदीप सेंगर को हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी थी. शर्तों में 15 लाख रुपये का निजी मुचलका, दिल्ली न छोड़ने का वादा या पीड़िता के पांच किलोमीटर के दायरे में न आने की शर्त शामिल थी.

What's your reaction?

Related Posts

16 साल की लड़की ने 17 साल के बॉयफ्रेंड संग बाथरूम में बनाई गंदी रील, यूजर्स भड़के, आपने देखा ये वायरल वीडियो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक नाबालिग कपल की रील तेजी से वायरल हो रही है,…

MP में पत्नी ने किया पति का सौदा, गर्लफ्रेंड ने 1.5 करोड़ में खरीद भी लिया, क्या है डील के पीछे की कहानी.?

खबर इंडिया की।कुटुंब न्यायालय भोपाल में पारिवारिक रिश्तों में समझौते का एक अजीब…

पति छोड़ दामाद संग भागने वाली महिला अब जीजा के साथ भागी, थाने में बोली- अपने तरीके से जीना चाहती हूं

उमाकांत त्रिपाठी।अलीगढ़ की इस महिला को पहचानते हैं आप? यह वही महिला है, जो अपनी…

UP का हिंदू लड़का 3 साल से बना रहा था मुस्लिम लड़की से संबंध, जिस्मानी रिश्ते के मिली ऐसी सजा, रूह कांप जाएगी

उमाकांत त्रिपाठी। फतेहपुर के थाना कल्याणपुर स्थित ममरेजपुर गांव का रहने वाला 23…

1 of 681

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *