दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

खालिदा जिया का निधन, पीएम मोदी ने 10 साल पुरानी तस्वीर शेयर कर जताया दुख

उमाकांत त्रिपाठी।बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का निधन हो गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए 10 साल पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। प्रधानमंत्री ने साल 2015 में खालिदा जिया से मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने तस्वीरें शेयर करते हुए भावुक कर देने वाला संदेश भी लिखा है।

बांग्लादेश के लोगों को प्रति संवेदनाएं- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि- ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री और BNP चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उनके परिवार और बांग्लादेश के सभी लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।

ढाका में गर्मजोशी से हुई मुलाकात आई याद
पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर, बांग्लादेश के विकास के साथ-साथ भारत-बांग्लादेश संबंधों में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मुझे 2015 में ढाका में उनसे हुई अपनी गर्मजोशी भरी मुलाकात याद है। हमें उम्मीद है कि- उनकी सोच और विरासत हमारी साझेदारी को आगे भी राह दिखाती रहेगी। उनकी आत्मा को शांति मिले।

 

लंबे समय से चल रही थीं बीमार
आपको बता दें कि- बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं और डॉक्टरों ने बताया था कि उनकी स्थिति काफी नाजुक है। बेगम खालिदा जिया बांग्लादेश की प्रमुख राजनेता और देश की पूर्व प्रधानमंत्री थीं। उनका जन्म 15 अगस्त 1945 को दीनाजपुर जिले में हुआ था। वे बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की पत्नी थीं, जिनकी 1981 में हत्या कर दी गई थी।

Related Posts

1 of 843

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *