न्यूज़भारत

बॉक्स ऑफिस पर एनिमल का कमाल जारी, 9 दिन में 600 करोड़ के पार पहुंची कमाई; कम नहीं हो रही फैंस की दीवानगी

खबर टीम इंडिया की। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर हर रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। बंपर ओपनिंग के बाद इस फिल्म की रफ्तार में बिल्कुल कमी नहीं दिख रही है। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने 600 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। खास बात यह है कि फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन ही यह रिकॉर्ड बना दिया है। 8वें दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने ओवरऑल 37.37 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

एनिमल के हिंदी वर्जन ने दूसरे शुक्रवार को 21.56 करोड़ रुपए की कमाई की। इससे पहले किसी भी हिंदी फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार को इतनी कमाई नहीं की थी। दूसरी तरफ एनिमल ने 1 करोड़ डॉलर का आंकड़ा भी पार कर लिया। अब यह नॉर्थ अमेरिका में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 7वीं भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म पिता-बेटे के रिश्ते पर आधारित है, फिल्म में रणबीर कपूर ने बेटे का तो अनिल कपूर ने पिता का रोल निभाया है। वहीं विलेन के रूप में बॉबी देओल का खूंखार अंदाज भी लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

अब यह फिल्म डोमेस्टिक और ग्लोबली रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इससे पहले रणबीर के करियर की सबसे सफल फिल्म 2018 में रिलीज हुई ‘संजू’ थी। संजू ने वर्ल्डवाइड 586 करोड़ रुपए और डोमेस्टिक 342 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसी बीच साउथ के मशहूर एक्टर अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की जबरदस्त तारीफ की है। अर्जुन ने ट्विटर पर एक बड़ा सा नोट शेयर किया जिसमें उन्होंने हर एक कलाकार की तारीफ की है। आपको बता दें कि फिल्म में पुष्पा फेम रश्मिकां मंदाना ने भी अहम रोल अदा किया है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 834

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *