अपराधन्यूज़पश्चिम बंगालभारतहेडलाइंस

कमरे में पढ़ाई कर रहे थे लड़का-लड़की,स्टूडेंट ने पिलाया लड़की को जूस, फिर…

उमाकांत त्रिपाठी।पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ गैंग रेप का मामला अभी थमा भी नहीं कि कोलकाता के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ बलात्कार किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है. पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके क्लासमेट युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक की गिरफ्तारी शहर के दक्षिणी हिस्से के आनंदपुर इलाके से की गई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि पश्चिम बंगाल में पढ़ाई करने आई छात्रा ने आनंदपुर पुलिस स्टेशन में अपने सहपाठी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया है कि- आरोपी ने उसे ड्रिंक दिया था, वो नशीले पेय पदार्थ पीने के बाद वह बेहोश हो गई और बाद में उसकी बेहोशी का फायदा उठाकर आरोपी छात्र ने उसके साथ बलात्कार किया. हालांकि- इस मामले में पुलिस ने इंजीनियरिंग छात्रा के गृह राज्य का खुलासा नहीं किया है.

 

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, कि- छात्रा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि- वह आनंदपुर में एक किराए के फ्लैट में रह रही थी, जहां आरोपी आया और उसके पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिला दिया. जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई और बाद में उसके सहपाठी ने उसके साथ बलात्कार किया.’

आपको बता दें कि- यह घटना पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ परिसर से बाहर जाने पर कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार के कुछ दिनों बाद हुई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि- आरोपी कुछ दिनों तक छिपा रहा और आनंदपुर स्थित अपने घर लौटते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस अफसर ने बताया कि- आरोपी को शहर की एक अदालत में पेश करने पर 22 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, ‘हमने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.’

Related Posts

1 of 838

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *