न्यूज़भारत

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भूपेश सरकार पर बड़ा आरोप, छत्तीसगढ़ में सरकार बनने का किया दावा

उमाकांत त्रिपाठी। छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होना है। इससे पहले राज्य में बीजेपी का धुआंधार प्रचार जारी है। पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह पहले ही यहां कई दौरे कर बीजेपी के लिए जनसमर्थन की अपील कर चुके हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी की सरकार बनने का दावा करते हुए भूपेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। धर्मेंद्र प्रधान ने राजधानी रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, उन्होंने इस दौरान कहा कि- उन्हें राज्य में अब तक हुए सभी पांच चुनाव में कार्यकर्ता के नाते काम करने का अवसर मिला, पहले रायगढ़ में चुनाव अभियान में काम किया था और अब वे रायपुर आए है।

छत्तीसगढ़ में बन रही बीजेपी की सरकार- प्रधान

अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि- राज्य में इस बार बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रदेश की जनता को अटूट भरोसा पहले भी था.,इस बार भी विधानसभा चुना्व में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। खासतौर पर यहां का प्रशासन जिनके हाथों में पिछले पांच सालों से रहा है वह सभी मोर्चा पर विफल रहा है। सिर्फ विफल नही रहा, बल्कि लोगों को धोखा दिया है, लोगों के साथ छल किया है। इसे लेकर जनता में भारी आक्रोश है, इस बार चुनावी नतीजों में उसका प्रभाव देखने को मिलेगा।

भूपेश सरकार ने महिलाओं के पैसे खा लिए

रायपुर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मोदी की गारंटी से कांग्रेसी डर गए हैं, इसलिए घोषणा घोटाला कर रहे हैं। कांग्रेस ने 2018 के चुनाव में जनघोषणा पत्र में महिलाओं को 500 देने का वादा किया था, जिसे पूरा नहीं किया है। महिलाओं के पैसे खा गए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विश्वसनीयता नहीं बची है। कांग्रेस ने कहा शराबबंदी करेंगे पर आज शराब ऑनलाइन मिल रही है, महिला उत्पीडन के मामलों में छत्तीसगढ़ सबसे ज्यादा है, राज्य की करीब एक लाख महिलाओं के लापता होने की सूचना है। कांग्रेस ने राज्य में वृद्धा पेंशन को 1500 रुपए करने का वादा किया था वह नहीं किया, महिला समूह के कर्ज माफी की बात कही लेकिन उन्होंने वह भी नहीं किया। उन्होंने आगे कहा कि- बीजेपी ने पीएम मोदी के नेतृत्व में महिला वर्ग को सबसे अधिक फोकस पर रखा है। हमारी सरकार बनने पर महतारी वंदन योजना के तहत 12 हजार रुपए बहनों के बैंक खाते में पहुंचेगा, कुल 42 हजार करोड़ रुपये महिलाओं के बैंक खाते में पहुंचाएंगे

Related Posts

पत्नी ने मजाक-मजाक में बनाई अश्लील रील, पति ने कर दी वायरल, अब पूरे देश में हो रही इसकी चर्चा

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक पति-पत्नी की रील इन दिनों तेजी से वायरल हो रही…

1 of 781

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *