न्यूज़भारत

चुनाव से एक दिन पहले गृहमंत्री शाह ने की बीजेपी को जिताने की अपील, बोले- एमपी को देश में बेस्ट बनाएंगे

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव से एक दिन पहले मध्यप्रदेश का दौरा किया। जबलपुर पहुंचे अमित शाह ने कहा कि बनिया हूं, हिसाब-किताब लेकर आया हूं। कमलनाथ ने MP को कांग्रेस का ATM बना कर रखा था। कांग्रेस के लोगों ने हमेशा भारतीय संस्कृति का अपमान किया है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनवाया। मप्र में हमारी सरकार ने बाबा महाकाल का लोक बनाया, केदारनाथ और बद्रीनाथ का पुनरुद्धार किया, सोमनाथ मंदिर सोने का बन रहा है और इसके साथ विंध्यवासिनी मंदिर बनाने की शुरुआत भी कर दी है। मोदी ने हमेशा भारतीय संस्कृति का सम्मान करने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी ने 70 साल से राम मंदिर को अटका रखी थी। इधर-उधर भटका और लटका रही थी। देश की जनता ने 2019 में दोबारा से बीजेपी की सरकार बनाई, मोदी जी दोबारा प्रधानमंत्री बने और उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास किया और आज देखिए राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।

अमित शाह ने की राकेश सिंह की तारीफ

यह 2023 का जो चुनाव है, उसको लड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने चिन्हित कर कर सांसद राकेश सिंह को आपके सामने भेजा है। राकेश सिंह को भेजने का कारण है, यह है कि आपके एक वोट देने से दो काम होंगे। अगर आप 17 तारीख को भारतीय जनता पार्टी को वोट देते हो तो दो काम होंगे। राकेश सिंह के जीतने के साथ ही मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी, यह हो गया एक काम मगर देश में आप भाजपा सरकार बनते ही 2024 में फिर से मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि- भाजपा प्रत्याशी को आशीर्वाद देकर भाजपा सरकार बनवाएं। हम वादा करते हैं जबलपुर को कहीं से कहीं पहुंचा देंगे। बेमिसाल प्रदेश को देश में बेस्ट प्रदेश बनाने का काम करेंगे।

इस बार एमपी होगी तीन दिवाली

इस बार मध्य प्रदेश में एक साथ तीन दीपावली होने वाली है। तीन बार फटाके जलाना है। पहले दीपावली तो आपने मना ली, दूसरी दीपावली तीन दिसंबर को भाजपा सरकार बने तब माननी है। और तीसरी दीपावली 22 जनवरी को जब अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होगा। अमित शाह ने कमल नाथ से यूपीए सरकार में मप्र को मिली ग्रांट पर सवाल किया। पूछा कमल नाथ बताए 10 साल केंद्र में रहते कितना ग्रांट दिया। दस साल बंटाधार की सरकार ने मप्र को बीमारू राज्य बनाकर रख दिया। 2003 से 2023 में मप्र बीमारू से विकसित राज्य बन गया।

Related Posts

1 of 781

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *