क्रिकेटन्यूज़भारत

बस कप ला दो इंडिया: पहले सेमीफाइनल में आज न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, इन स्टार प्लेयर्स पर होगी नजर

खबर टीम इंडिया की। वर्ल्डकप 2023 का रोमांच अब अपने आखिरी तीन मुकाबलों पर टिका है। इस टूर्नामेंट में अब सिर्फ दो सेमीफाइनल और एक सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। आज यानी बुधवार को टीम इंडिया पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। जहां टीम इंडिया अपने सभी 9 मैच जीतकर शानदार फॉर्म में है, तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी बेहद संतुलित नजर आ रही है। इस सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर फैंस काफी एक्साइडेट है, और हो भी क्यों ना..टीम इंडिया का हर खिलाड़ी अपना रोल जो बखूबी निभा रहा है। 2019 वर्ल्डकप में सेमीफाइनल की हार और धोनी का रनआउट होने का बदला ना सिर्फ टीम इंडिया बल्कि फैंस भी लेना चाहते हैं। लगातार चार मैच गंवाने के बाद श्रीलंका को हराते हुए न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में कदम रखा है। हालांकि, आईसीसी इवेंट्स के नॉकआउट मैचों में कीवी टीम का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ शानदार रहा है। ये मुकाबला जीतना भारतीय टीम के लिए आसान नहीं रहने वाला है, क्योंकि मौजूदा कीवी टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत की टेंशन बढ़ा सकते हैं। आईए जानते हैं, ऐसे कौनसे खिलाड़ी हैं जो इंडियन टीम के लिए सिरदर्द बन सकते हैं।

न्यूजीलैंड की मजबूती

रचिन रविंद्रा टीम की सबसे बड़ी मजबूती हैं। इस टूर्नामेंट की खोज माने जा रहे रचिन ने बैट और बॉल दोनों से योगदान दिया है। उन्होंने एक और टीम की ओर से सबसे ज्यादा 565 रन बनाए हैं और दूसरी ओर पांच विकेट भी निकाले हैं। रचिन के नाम 3 सेंचुरी और 2 फिफ्टी भी हैं। उनके बाद डेरिल मिचेल ने 418 और डेवोन कॉन्वे ने 359 रन बनाए हैं। केन विलियमसन की कप्तानी इस टीम की सफलता की एक बड़ी वजह रहे हैं। उनका बल्ला और दिमाग दोनों ही शानदार हैं। औसत दर्जे के प्लेयर से भी कैसे वर्ल्ड क्लास प्रदर्शन करना है, वो केन से बेहतर कोई नहीं जानता। स्पिन अटैक कीवियों का मजबूत है। टीम में तीन स्पिनर हैं और तीनों ही विकेट निकाल रहे हैं। बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सैंटनर ने 16 में से 15 दाएं हाथ के बल्लेबाज आउट किए हैं और टीम इंडिया के शुरुआती छह बल्लेबाज दाएं हाथ के हैं। गेंदबाजों में मिचेल सैंटनर के नाम 16 विकेट हैं, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर्स में वह दूसरे नंबर पर हैं। उनके बाद ट्रेंट बोल्ट ने 13 विकेट झटके हैं। लॉकी फर्ग्यूसन भी 9 विकेट ले चुके हैं। पिछले वर्ल्ड कप की रनर-अप न्यूजीलैंड का इस वर्ल्ड कप में शानदार आगाज हुआ था। टीम ने मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड को टूर्नामेंट के पहले मैच में 9 विकेट से हरा दिया था। इसके बाद टीम ने बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नीदरलैंड को भी हराया।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 756

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *