न्यूज़भारत

विदिशा में कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह, एमपी के लोगों से किया रामलला के दर्शन कराने का वादा

उमाकांत त्रिपाठी। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने केंद्रीय मंत्री अमित शाह विदिशा की सिंरोज विधानसभा पहुंचे।यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दिग्विजय शासन काल पर भी हमला करते हुए कहा, दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश में जितना बजट छोड़ कर गए थे। आज वो बजट हजार करोड़ हो गया हैं. यह सब शिवराज सरकार ने किया। पिछड़ा वर्ग और OBC के लिए कांग्रेस में बजट न के बराबर हुआ करता था। BJP ने OBC वर्ग के विकास के लिए बजट बनाया। उन्होंने कहा कि- जिनकी खुद की गारंटी नहीं है, वह गिन-गिन करके गारंटी दे रहे हैं। इसके साथ ही अमित शाह ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद मध्यप्रदेश के सभी लोगों को बारी-बारी से अयोध्या के रामलला के दर्शन कराए जाएंगे।

अपने बेटों को सेट करने में लगे हैं दिग्गी-कमलनाथ

इस दौरान अमित शाह ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि- बंटाढार-कमलनाथ अपने बेटों को CM बनाने में जुटे हैं। मनमोहन सरकार और कमलनाथ की मनषापुराण सरकार को प्रणाम करता हूं। देश में जहां एक ओर परिवारवाद वाली पार्टी कांग्रेस है, तो दूसरी ओर मोदीजी की देश को सुरक्षित करने वाली बीजेपी पार्टी है ।उन्होंने सिरोंज से भाजपा प्रत्याशी उमाकांत शर्मा के समर्थन में सभा को संबोधित किया। अमित शाह ने भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि- 17 तारीख का यह चुनाव मध्य प्रदेश का भविष्य तय करेगा।

जनता से की अपील- मोदी को फिर पीएम बना दो

दीवाली के दूसरे दिन जैसे ही अमित शाह विदिशा पहुंचें, वैसे ही BJP नेता कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह देखने को मिला। इसी के साथ बड़ी संख्या में BJP उम्मीदवार के साथ कार्यकर्ता आसमान में भगवा कपड़े लहराते हुए दिखे। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस का अब कोई वजूद नहीं है। लोगों ने मन बना लिया है कि प्रदेश में फिर से बीजेपी की सरकार बनवानी है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के दिग्गजों के बीच कपड़ा फाड़ो की राजनीति चल रही है। उन्‍होंने आगे कहा कि- मैं तो बनिया हूं, हिसाब लेकर आया हूं। इन्होंने 2004 से 2014 तक सिर्फ 2 लाख करोड़ रूपये दिए है, जबकि मोदीजी ने 9 साल में 6 लाख 35 हजार करोड़ रुपए दे दिए हैं। उन्‍होने जनता से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में कमल की सरकार बना दो। हर साल 12 हजार रुपए किसानों को देंगे और मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बना दो, सभी को पांच साल तक मुफ्त राशन दिया जाएगा।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 742

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *