न्यूज़

कृषि कानून विरोधी आंदोलन में मरने वाले 789 किसानों के परिजनों को दिए ₹5-₹5 लाख: मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार उन 789 किसानों के परिजनों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी कर चुकी है, जिनकी मौत कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन के दौरान हो गयी थी।

हालांकि, केंद्र सरकार ने बाद में इन कृषि कानूनों को वापस ले लिया था।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि राज्य सरकार ने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले 789 किसानों के परिवारों को ₹39.55 करोड़ की आर्थिक मदद मुहैया कराने का काम पूरा कर दिया है।

कड़ाके की सर्दी, सड़क दुर्घटना, हृदयाघात और अन्य बीमारियों सहित विभिन्न कारणों से इन किसानों की मौत हुई।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार मान ने कहा कि राज्य सरकार किसानों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा करने के लिए कर्तव्यबद्ध है। उन्होंने कहा कि उनसे किए गए हर वादे को पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मान ने दोहराया कि उनकी सरकार मौजूदा कृषि संकट से किसानों को उबारने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 833

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *