न्यूज़भारतमनोरंजन

डंकी की रिलीज से पहले वैष्णोदेवी के दर पहुंचे बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान, मां के दरबार में लगाई हाजिरी

खबर टीम इंडिया की। हिंदी सिनेमा के किंग खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बड़े पर्दे पर अपनी कमाल की एक्टिंग के साथ ही रोमांस के नाम से मशहूर हैं शाहरुख खान। इसी बीच अपनी नई फिल्म डंकी की रिलीज से पहले किंग खान माता वैष्णो देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले भी जवान फिल्म के प्रमोशन के दौरान शाहरुख वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे थे। फिल्म की रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, माता वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन करने पहुंचे शाहरुख का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

साल 2023 में बजा शाहरुख का डंका

साल 2023 शाहरुख के लिए बेहद लकी रहा है। इस साल उनकी दो फिल्में आईं- ‘पठान’ और ‘जवान’ और दोनों ही ब्लॉकबस्टर रहीं। जवान साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी और इस फिल्म को दर्शकों से बेशुमार प्यार मिला। ऐसे में शाहरुख खान का एक बार फिर से माता वैष्णो के दरबार में पहुंचने का मतलब है कि एक्टर माता रानी से फिल्म की सक्सेस के लिए दुआ करने पहुंचे हैं। शाहरुख खान हिंदू धर्म में काफी आस्था रखते हैं वहीं बात करें डंकी की तो डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के निर्देशन में 120 करोड़ की लागत से बनी फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

डंकी की हुई बंपर बुकिंग

हाल ही में शाहरुख खान से उनके एक फैन ने सवाल किया था कि वह डंकी का प्रमोशन क्यों नहीं कर रहे हैं। जिसपर सुपरस्टार ने कहा था कि उन्हें प्रमोशन की नहीं बल्कि अपने फैंस की जरूरत है। बता दें, शाहरुख खान ने पठान, जवान और अब डंकी का कोई प्रमोशन नहीं किया है। हालांकि बिना प्रमोशन के भी उनकी फिल्में धमाल मचा रही हैं। खबरों के मुताबिक शाहरुख की अपकमिंग फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग हुई है। फिल्म में विकी कौशल, तापसी पन्नू और बोमन ईरानी भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म 4 दोस्तों की कहानी है, जो अपने सपनों को पूरा करने विदेश जाना चाहते हैं, लेकिन अंग्रेजी ना आने की वजह से उनका ये सपना पूरा नहीं हो पाता। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें कई ट्विस्ट और टर्न देखने मिले थे।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 873

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *