न्यूज़भारत

भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर बनी फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, दमदार अंदाज में दिखे विकी कौशल

खबर टीम इंडिया की। भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर बनी फिल्म सैम बहादुर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। विकी कौशल की इस मचअवेटेड मूवी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में पहले फील्ड मार्शल की इन्सपायरिंग जर्नी दिखाई जाएगी। मूवी में बताया जाएगा की कैसे सैम बहादुर ने पाकिस्तान की नींव हिला दी थी। ट्रेलर की बात करें तो इसमें एक्टर विक्की कौशल ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग स्किल से फैंस का दिल जीत लिया है। ट्रेलर के हर सीन में विकी से नजरें हटाना मुश्किल है, हर फ्रेम में वो अपने किरदार के साथ न्याय करते नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर में दिखा विकी का टशन, हर फ्रेम में लगे जानदार

टीजर में विकी के दमदार अवतार की झलक देख चुके फैंस के लिए ये ट्रेलर दिवाली गिफ्ट लेकर आया है। ट्रेलर में विक्की की बॉडी लैंग्वेज, डायलॉग डिलीवरी और फील्ड मार्शल के रोल में उनका टशन…आपको उनका एक बार फिर से फैन बना देगा। इस ट्रेलर फैंस का जमकर प्यार भी मिल रहा है, अबतक लाखों लोग इस ट्रेलर को देख चुके हैं। सैम मानेकशॉ के किरदार में विकी ने खुद को पूरी तरह ढाल लिया है। माना जा रहा है कि इस रोल के लिए विकी से परफेक्ट चॉइस दूसरी नहीं हो सकती थी।

एनिमल से होगा फिल्म का क्लैश टक्कर

मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। सैम इंडिया के पहले फील्ड मार्शल थे, सैम ने 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में मुख्य भूमिका निभाई थी। सैम मानेकशॉ की बदौलत ही भारत ने जीत हासिल की थी। फिल्म में फातिमा सना शेख, नीरज काबी, सान्या मल्होत्रा, जीशान आयूब अहम रोल में नजर आएंगे। सैम बहादुर 1 दिसंबर को थियेटर्स में सिंगल रिलीज नहीं है, इसका बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर स्टारर मूवी एनिमल से क्लैश होगा। हालांकि इस क्लैश से विक्की घबराए हुए नहीं हैं। उनका कहना है शुक्रवार को मल्टीपल फिल्में रिलीज हो सकती हैं, इंडस्ट्री को खुद को लिमिट नहीं करना चाहिए।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 836

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *