न्यूज़भारतमनोरंजन

सामने आया शाहरुख की मच अवेटेड फिल्म ‘डंकी’ का ट्रेलर, दमदार किरदार में नजर आए किंग खान

खबर टीम इंडिया की। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘डंकी’ का इंतजार फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। यह साल बॉलीवुड के लिए बहुत अच्छा रहा है और अब डंकी के जरिए शाहरुख इसकी हैप्पी एंडिंग करेंगे। शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म के निर्माता एक के बाद एक अपडेट और ड्रॉप साझा कर उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में ‘डंकी ड्रॉप 4’ भी जारी हो गया है। फिल्म के ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। ये फिल्म पांच दोस्तों के बारे में है, जो लंदन जाना चाहते हैं। सिनेमाघरों में ये फिल्म 21 दिसंबर को आएगी। मतलब प्रभास की ‘सालार’ से ठीक एक दिन पहले।

ये है फिल्म की कहानी

तमाम जुगत के बाद भी शाहरुख को लीगल तरीके से लंदन जाने की परमिशन नहीं मिल पाती। ऐसे में वो लोग इल्लीगल रास्ते से लंदन पहुंचने की कोशिश करते हैं। सब मुश्किलें पार करने के बाद इनके सामने एक और बैरियर आती है। लैंग्वेज बैरियर, इसे पार करने के लिए ये दोस्त लोग ट्रेनिंग ले रहे हैं। ‘डंकी’ ड्रॉप 1-टीजर, ‘डनकी’ ड्रॉप 2 ‘लूट पुट गया’ गाने और ‘डंकी’ ड्रॉप 3 ‘निकले कभी हम घर से’ ट्रैक के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद निर्माताओं ने अब ट्रेलर जारी कर दिया है। इसे ‘डंकी’ ड्रॉप 4 भी कहा जा रहा है। सबसे पहली बात तो यह कि शाहरुख खान की इस फिल्म में भी हमें ‘जवान’ से मिलता जुलता कॉन्सेप्ट देखने को मिलेगा। यानि शाहरुख खान खुद ही यंग और खुद ही ओल्ड किरदार प्ले करते नजर आएंगे।

कई यूजर्स को पसंद नहीं आया ट्रेलर

कई यूजर्स को ये ट्रेलर बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। फैंस का कहना है कि- किंग खान पंजाबी ऐसे बोल रहे हैं, जैसे मजबूरी में कहा गया है। नैच्युरल नहीं लग रही है। बनावटी लग रही है। इतना ही नहीं, सालार से तुलना करते हुए कहा कि डंकी उसका मुकाबला नहीं कर पाएगी। पहले ट्विटर और अब X के नाम से मशहूर सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, ‘बोरिंग। प्लॉट में कुछ भी नया नहीं है, कई पंजाबी फिल्में पहले ही इस तरह के टॉपिक को कवर कर चुकी हैं। एक्सेंट बहुत ही एनॉइंग है। मैं पंजाबी और हिंदी भाषा को मिक्स करने की जरूरत नहीं समझता। यह मजाकिया भी नहीं लगता। बस हिंदी पर कायम रहें, तो अच्छा होगा।’ वहीं, एक यूजर ने ये भी कहा, ‘ट्रेलर के बारे में मैं जितना कम कहूं उतना बेहतर होगा। पंजाबी लहजा थोपा हुआ लगता है।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

1 of 798

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *