न्यूज़

उपराष्ट्रपति ने होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने होली के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। निम्नलिखित संदेश का सार इस प्रकार है:

रंगों के त्योहार होली के हर्षोल्लास भरे अवसर पर मैं सभी भारतवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

होली जीवन और प्रकृति के उपहार का उत्सव है। यह हमारे संबंधों को सशक्त बनाने, क्षमा करने व विस्मृत करने तथा वसंत ऋतु में होने वाले एक नए आरंभ का स्वागत करने का समय है।

होली के जीवंत रंग हमारी सांस्कृतिक विविधता की समृद्धि एवं हमारे लोगों के बीच आपसी भाईचारे की भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस अवसर पर, आइए हम सभी अपने भाईचारे के बंधन को सशक्त करने और प्रकृति मां के साथ फिर से जुड़ने के लिए स्वयं को फिर से प्रतिबद्ध करें। रंगों का यह त्योहार हमारे जीवन में खुशियां, प्रेम और सद्भाव लेकर आएगा।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 878

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *