दुनिया

ब्रिटेन के पीएम ने रचाई शादी, उम्र में 23 साल छोटी है पत्नी

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपनी मंगेतर कैरी साइमंड्स के साथ शनिवार को शादी कर ली। जिसके लिए एक छोटे से निजी समारोह का आयोजन किया गया था। यह जानकारी ब्रिटेन के समाचार पत्रों ने अपनी खबरों में दी है।

हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘द मेल’ और ‘द सन’ की उन खबरों पर कोई भी टिप्पणी नहीं की है। जिनमें पूछा गया था कि प्रधानमंत्री और उनकी मंगेतर ने परिजनों और मित्रों की मौजूदगी में रोमन कैथलिक वेस्टमिंस्टर कैथेड्रल में विवाह किया है।

बोरिस जॉनसन और कैरी साइमंड्स


‘द सन’ ने अपनी खबर में कहा कि जॉनसन के 10 डाउनिंग स्ट्रीट कार्यालय के वरिष्ठ कर्मचारियों को विवाह की योजना के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी।

इंग्लैंड में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लगी पाबंदियों के तहत विवाह समारोह में अधिकतम 30 लोग ही शामिल हो सकते हैं।

जॉनसन (56) और साइमंड्स (33) ने फरवरी 2020 में अपनी सगाई की घोषणा की थी और उनका एक वर्षीय पुत्र है। बेटे का नाम विल्फ्रेड है।

यह साइमंड्स का पहला वहीं जॉनसन का तीसरा विवाह है। विवाह की खबरें आने के बाद नेताओं ने प्रधानमंत्री को बधाई संदेश भेजे हैं।

इससे पहले पद पर रहते हुए प्रधानमंत्री लॉर्ड लिवरपूल ने 1822 में शादी की थी।

नॉर्दर्न आयरर्लैंड की मंत्री आर्लेने फोस्टर ने ट्वीट किया, ‘‘बोरिस जॉनसन और कैरी साइमंड्स को विवाह की ढेरों शुभकामनाएं।’’

Related Posts

अनुतिन बने थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- और मजबूत करेंगे साझेदारी

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अनुतिन चर्नविराकुल को…

RCB के इस ऑलराउंडर ने रचाई शादी, वाइफ से नहीं हटेंगी नजरें, बेहद खूबसूरत है इनकी पत्नी

खबर इंडिया की।आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले इंग्लैंड…

कार में पीएम मोदी-पुतिन के बीच क्या बातचीत हुई.? अब खुला राज, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

उमाकांत त्रिपाठी।रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में चीन के तियानजिन…

1 of 84

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *