दुनियान्यूज़

न गिरफ्तार हुए न तख्तापलट, SCO बैठक के बाद पहली बार दिखे शी जिनपिंग

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग मंगलवार को SCO समिट से लौटने के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए हैं।

इससे पहले बीते सप्ताह तमाम रिपोर्ट्स आईं थीं, जिसमें अटकलें लगाई जा रहीं थी, कि शी जिनपिंग की सत्ता का तख्तापलट कर दिया गया है।

इस दौरान चीन में हजारों विमानों के रद्द होने को सबूत के तौर पर पेश किया गया था।

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, भ्रष्टाचार के लिए वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के एक समूह को जेल में बंद किए जाने के बाद शी जिनपिंग के घर में नजरबंद होने की अजीबोगरीब अफवाह उड़ाई गई, जिसका खंडन किया गया।

सरकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शी जिनिपंग ने मंगलवार को पिछले एक दशक में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और देश की महान उपलब्धियों पर एक प्रदर्शनी का दौरा किया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदर्शनी में उन्होंने चीनी विशेषताओं के साथ समाजवाद की एक नई जीत की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए ठोस प्रयास करने का आह्वान किया।

फैली थीं तख्तापलट की अफवाहें

बता दें कि शी जिनपिंग की अनुपस्थिति में ऐसी अफवाहें फैला दी गई थीं कि चीन की सरकार का तख्तापलट हो गया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने दावा किया कि बीजिंग पर सैन्य कब्जा हो गया है और शी जिनपिंग का तख्तापलट हो गया है।

एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें पीएलए की गाड़ियां गुजरती दिख रही थीं। उस वीडियो को लेकर कहा गया था कि चीन की सेना बीजिंग की ओर बढ़ रही है।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

1 of 762

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *