दिल्लीन्यूज़भारत

महंगाई का ‘डबल अटैक’: दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100 के पार

तेल कंपनियों की तरफ से बुधवार (30 मार्च, 2022) को एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है।

बीते 9 दिन में आठवी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई गई हैं। बीते 9 दिन में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 5.60 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में आज पेट्रोल और डीजल के दाम में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज क्रमश: 101.01 रुपए प्रति लीटर और 92.27 रुपए प्रति लीटर (80 पैसे की वृद्धि) है।

मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रति लीटर 115.88 रुपए और 100.10 रुपए (क्रमशः 84 पैसे और 85 पैसे की वृद्धि) है।

भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 106.69 रुपए (75 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 96.76 रुपए (76 पैसे की वृद्धि) और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 110.52 रुपए (84 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 95.42 रुपए (80 पैसे की वृद्धि) है।

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच फरवरी में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 139 डॉलर प्रति बैरल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे, जिसका असर अब भारत में देखने को मिल रहा है। हालांकि, इंटरनेशनल मार्केट में अब क्रूड ऑयल के दामों में गिरावट आ चुकी है। लेकिन राष्ट्रीय बाजार में अब पेट्रोल और डीजल के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। 22 मार्च से अब तक यानी 9 दिन में 8 बार तेल कंपनियों ने वाहन ईंधन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं।

Related Posts

1 of 902

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *