एजूकेशन

Man Ki Bat: पीएम मोदी ने मन की बात में किया बिहार की इस लाइब्रेरी का जिक्र क्यों किया, बदलवा पर कही ये बात

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 116वें एपिसोड में गोपालगंज की लाइब्रेरी का जिक्र लिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि लाइब्रेरी से समाज में बड़ा बदलाव आ रहा है. प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पुस्तकें छात्रों के काम आ रही है. उन्होंने छात्रों से किताबों से दोस्ती करने के लिए प्रेरित किया.पीएम ने कहा कि- किताबों से दोस्ती बढ़ाने में जीवन में बड़ा बदलाव आएगा.पीएम मोदी ने कहा कि- गोपालगंज में खुले लाइब्रेरी से आसपास के के कई शहरों में चर्चा होने लगी है. लाइब्रेरी खुलने से आसपास के 12 गांवों के युवा भी पुस्तकें पढ़ने के लिए पहुंच रहे हैं. गोपालगंज के 12 गांव के छात्रों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने लाइब्रेरी के प्रति छात्रों का रुझान बढ़ाया. उन्होंने कहा कि- लाइब्रेरी छात्रों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रहा है.

 

पीएम ने जिस लाइब्रेरी का जिक्र किया उसके बारे में जानिए-
गोपालगंज के जिला शिक्षा कैंपस में स्थित केंद्रीय पुस्तकालय में आज छात्रों का रुझान बढ़ा है. यहां पर 100 सीट हैं लेकिन 150 से अधिक छात्र हर रोज पुस्तक पढ़ने के लिए आते हैं. छात्रों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाइब्रेरी के बारे में चर्चा किए जाने पर खुशी जताई है. वहीं, दूसरी तरफ गोपालगंज के डीएम प्रशांत कुमार सीएच का भी लाइब्रेरी ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है. डीएम ने इस केंद्रीय पुस्तकालय और विकसित करने के लिए कई कदम उठाए हैं.

Related Posts

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 12 हजार पद, ऐसे होगा सिलेक्शन, मिलेगी 90 हजार से ज्यादा की सैलरी

खबर इंडिया की।अच्छी सैलरी और सुरक्षित नौकरी की चाहत में लाखों युवा सरकारी नौकरी…

‘बच्चों के जीवन में करना होगा प्रवेश…’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीचरों से की ये अपील

उमाकांत त्रिपाठी।शिक्षक दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय…

22 साल की उम्र में कलेक्टर बनीं राजस्थान की मोनिका यादव, पति भी हैं IAS, जानिए संघर्ष की पूरी कहानी

उमाकांत त्रिपाठी।राजस्थान की मोनिका यादव ने यह साबित कर दिया है कि अगर इमानदारी…

पब्लिक से कैसे बात करें, टिप्स दें… जब पीएम मोदी ने पूछा शिक्षक से सवाल, जानिए क्या बोली महिला टीचर

उमाकांत त्रिपाठी।शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय…

1 of 10

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *