चुनाव

BJP और पीएम मोदी को फायदा पहुंचाएगी ट्रंप की वापसी, जानें अमेरिका से जुड़ी वो बातें जो करेगी मोदी-बीजेपी की मदद?

उमाकांत त्रिपाठी।अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव और भारत में इसी साल हुए लोकसभा चुनावों के बीच बहुत सी बातें कॉमन रही हैं. कई बार ऐसा लगता था कि राष्ट्रपति चुनाव में वही मुद्दे हावी थे जो भारत में लोकसभा चुनावों के समय थे. महंगाई, बेरोजगारी, सुरक्षा का मु्द्दा तो था ही घुसपैठ, सांप्रदायिकता, दलितों के मुद्दे भी अलग-अलग नामों से लोगो की जुबान पर थे. हालांकि, लोकसभा चुनावों में सत्ताधारी एनडीए फिर से सरकार बनाने में सफल हुई. पर सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी. पर जिस तरह 2020 में चुनाव हारकर अपना राजनीतिक जीवन खत्म कर चुके डोनाल्ड ट्रंप ने 2024 आते-आते वापसी कर ली, उससे भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी अपने चौथे कार्यकाल के लिए जरूर इंस्पायर्ड हो सकते हैं. भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप के चुनावी कैंपेन के इन 5 मुद्दों पर गौर से विचार कर सकते हैं

1- अल्पसंख्यकों के वोट का महत्व

माना जा रहा है कि- अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में मुसलमानों का ट्रंप को समर्थन करना डेमोक्रेटिक पार्टी की हार के कारणों में से एक रहा है. चूंकि मुसलमान इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध में अमेरिका की विदेश नीति से नाराज थे. मुसलमान चाहते थे कि बाइडन प्रशासन को इजरायल के समर्थन से पीछे हटना चाहिए. ट्रंप का शुरू से यह कहना काम कर गया कि वे राष्ट्रपति बनते ही इस युद्ध को बंद करवा देंगे. अमेरिकी मुसलमान वोटरों का कहना था कि उन्होंने पहले डेमोक्रेटिक पार्टी को वोट दिए, लेकिन वे अब भरोसा खो चुके हैं. भारत में बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए यह एक सबक है, किस तरह हिंदू हितों की बात करते हुए भी मुसलमानों का वोट प्राप्त किया जा सकता है. बिना अल्पसंख्यकों के समर्थन के पूरे भारत पर राज करने का सपना कभी साकार नहीं हो सकता. 2024 लोकसभा चुनावों में बीजेपी की हार के पीछे मुस्लिम वोटों का एकमुश्त बीजेपी के विरोध में जाना बहुत बड़ा कारण रहा है. कई लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में देखा गया कि केवल एक इलाके में पड़े वोट के चलते बीजेपी नेता को हार का मुंह देखना पड़ा. काउंटिंग में हर इलाके में जीत रहा प्रत्याशी मुस्लिम इलाके की काउंटिंग शुरू होते ही हार गया.

2- फिर से बड़े पैमाने पर हो सकती है वापसी

ट्रंप की यह जीत ऐतिहासिक है क्योंकि अमेरिका के इतिहास में ऐसा सिर्फ़ दूसरी बार हुआ, जब कोई राष्ट्रपति एक चुनाव हारने के बाद फिर से व्हाइट हाउस में लौटा है. साल 2020 में जब डोनाल्ड ट्रंप जो बाइडन से चुनाव हार गए थे तो ऐसा लगा था कि उनका सियासी करियर समाप्त हो गया है. भारत में भी एक वर्ग ऐसा है जो मानता है कि पीएम मोदी की राजनीति का यह अंतिम कार्यकाल चल रहा है. चौथे कार्यकाल के बारे में न कोई बात करता है और न ही किसी को उम्मीद जगती है. पर ट्रंप की इस जीत के बाद बीजेपी में पीएम मोदी के चौथे कार्यकाल को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की उम्र की तुलना करते हुए एक्स पर लिखा कि 2029 तक पीएम मोदी की उम्र 78 साल हो जाएगी. जिसका मतलब साफ है कि चौथे कार्यकाल के लिए पीएम मोदी को तैयार किया जा सकता है . चुनाव हारने के बाद रिपब्लिकन पार्टी में ट्रंप का दबदबा बरक़रार रहने का इशारा 2022 के मध्यावधि चुनावों में हुआ था.हरियाणा विधानसभा चुनावों को जीतने के बाद नरेंद्र मोदी एक बार फिर फॉर्म में लौटते हुए नजर आ रहे हैं. महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों को अगर बीजेपी जीत लेती है तो निश्चित ही 2029 की दावेदारी उनकी मजबूत होगी.

3- उम्र तो सिर्फ़ एक नंबर है

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप व्हाइट हाउस में एक ऐसे शख़्स के तौर पर वापसी करने जा रहे हैं जिनकी उम्र 78 के करीब होने जा रही है. जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्र अभी करीब 74 साल ही है. यानि कि अगले आम चुनावों तक पीएम मोदी की उम्र 78 साल होगी. चार साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप एक हारी हुई शख़्सियत नज़र आ रहे थे तो उनकी बढ़ती उम्र के चलते लोगों को ऐसा भरोसा नहीं हो रहा था ट्रंप इस तरह से वापसी करेंगे. भारत में भी 2024 के लोकसभा चुनावों में अपेक्षित सफलता न मिलने के चलते अब यह अटकलें लगाईं जा रही हैं कि पीएम मोदी अपना तीसरा कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे.

4-पार्टी में अंदर के विरोधी फिर से घोर समर्थक में बदल सकते हैं
2024 के लोकसभा चुनावों में अपेक्षित सफलता न मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्थिति भी बीजेपी और उसके सहयोगी संगठनों के बीच कमजोर हुई है. 2024 की हार के बाद संघ के कई नेताओं ने इस तरह के बयान दिए जो सीधे-सीधे पीएम मोदी को ही टार्गेट करके बोले गए थे. हालांकि बाद में सफाई भी आई पर इस तरह की बातों से इनकार नहीं किया जा सकता कि 2024 लोकसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद स्थिति में परिवर्तन हुआ है. हालांकि अमेरिका में ट्रंप के साथ कुछ ज्यादा ही हुआ क्योंकि वो चुनाव ही हार गए थे. भारत में अगर नरेंद्र मोदी अपनी सरकार बनाने में सफल नहीं हुए होते तो हो सकता है उनका भी हाल वैसा ही होता जैसा डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुआ. पर अमेरिका में मध्यावधि चुनावों के बाद ट्रंप की पोजिशन मजबूत होती गई. कैलिफोर्निया से सांसद और अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेज़ेंटेटिव्स में रिपब्लिकन पार्टी के नेता केविन मैक्कार्थी उन लोगों में से थे जो उनके चुनाव हारते ही उनके खिलाफ बिगुल बजा दिए थे.

5-फिर एकजुट हो सकता है कोर वोटर
डोनाल्ड ट्रंप की जीत के पीछे उनके कोर वोटर्स का एकजुट होना ही रहा है. 2016 के चुनावों में ट्रंप को जिस तरह का समर्थन मिला था उसके ठीक उलट 2020 के चुनावों में उनमें सेंध लग गई थी. पर डोनाल्ड ट्रंप ने घुसपैठियों के प्रॉब्लम, खराब आव्रजन नीतियों के चलते लगातार अमेरिकियों की नौकरियों का हौव्वा खड़ाकर ट्रंप ने अपने कोर वोटर्स को 2024 आते-आते एकजुट कर लिया था. इसी तरह भारत में नरेंद्र मोदी को 2014 में जिस तरह हिंदुओं एकजुट होकर वोट दिया था उसे नरेंद्र मोदी एक जुट कर सकते हैं. इसकी कोशिश भी लगातार हो रही है. दलित-आदिवासी और पिछड़ों का वोट बीजेपी को ही मिले इसके लिए लगातार प्रयास जारी हैं. हरियाणा विधानसभा की जीत के पीछे माना जाता है कि बीजेपी को दलितों और पिछड़ों के वोट भी मिले हैं. उम्मीद की जानी चाहिए कि 2029 आने तक हिंदुओं को एकजुट करने के बीजेपी के प्रयास सार्थक होंगे.

Related Posts

ओमीक्रोन एंटीबॉडी से बच सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपके पास प्रतिरक्षा नहीं है

कोरोना वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप तेजी से फैल रहा है। ऐसे में, लोग जानना चाहते हैं…

दिल्ली विधानसभा चुनाव: इंतजार होगा खत्म, PM मोदी को भेजी 70 उम्मीदवारों की लिस्ट, जल्द होगा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी।दिल्ली के चुनावी दंगल के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। आपस…

पीएम मोदी ने किया मतदाताओं का शुक्रिया, तीनों पूर्वोत्तर राज्यों में बनेगी एनडीए की सरकार

पीएम मोदी का जादू एक बार फिर से पूर्वोत्तर के राज्यों में चला है... विपक्ष पूरी…

1 of 10

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *