धर्म -अध्यात्मन्यूज़हेडलाइंस

विदेशी महिला ने बिकिनी पहनकर लगाई गंगा नदी में छलांग, वायरल वीडियो पर मचा बवाल

उमाकांत त्रिपाठी।ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला घाट से एक वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर एक बहस छेड़ दी है। दरअसल, इस क्लिप में एक विदेशी महिला गंगा नदी में स्नान करती दिख रही है। लेकिन महिला ने पारंपरिक कपड़ों की जगह बिकिनी और फूलों की माला पहन रखी थी। वीडियो में वह स्नान से पहले हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हुई भी दिखाई देती है। लेकिन जैसे ही यह वीडियो सामने आया, लोगों के बीच बहस छिड़ गई। कुछ ने इसे श्रद्धा से जुड़ा कदम बताया, तो कुछ ने धार्मिक असंवेदनशीलता करार दिया।

पवित्र नदी है कोई स्विमिंग पूल या बीच नहीं!
यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट किया जा रहा है। X पर इसे @VigilntHindutva से 20 अक्टूबर को शेयर किया गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा – मां गंगा एक पवित्र नदी हैं, कोई बीच या स्विमिंग पूल नहीं है।

कुछ ने बताया भारतीय संस्कृति का अपमान
एक बड़ा वर्ग महिला के इस व्यवहार से नाराज दिखा। उनका कहना है कि गंगा सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि आस्था का प्रतीक है और यहां आने वाले हर व्यक्ति को भारतीय संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करना चाहिए।

सोशल मीडिया पर दो हिस्सों में बंटे लोग
इस पोस्ट को अब तक 52 लाख व्यूज और 6 हजार से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं। अधिकतर इस मुद्दे पर दो हिस्सों में बट गए हैं। कई यूजर्स ने महिला का बचाव करते हुए कहा कि- उसने किसी का अपमान करने का इरादा नहीं रखा था। एक यूजर ने लिखा – वो श्रद्धा से नहा रही थी, फैशन दिखाने के लिए नहीं। दूसरे ने कहा- यह दोहरे मापदंड क्यों? जब स्थानीय पुरुष कम कपड़ों में गंगा स्नान करते हैं तो कोई कुछ नहीं कहता, लेकिन विदेशी महिला पर सवाल उठ जाते हैं।

Related Posts

1 of 862

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *