न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

बचपन से नहीं है आंखों की रोशनी, फिर भी जिद से बनी कलेक्टर, अब केबीसी में जीते 25 लाख

खबर इंडिया की।कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) के सीजन 17 में आईएएस अधिकारी और वसंत विहार की एसडीएम आयुषी डबास (Ayushi Dabas) ने 25 लाख रुपये की रकम जीती है।आईएएस अधिकारी आयुषी ने 13 सवालों का सही जवाब दिया, मगर 50 लाख रुपये के 14वें सवाल पर वह अटक गई। इस दौरान उनके पास कोई लाइफ लाइन नहीं बची थी, जिस कारण उन्होंने खेल को आगे नहीं बढ़ाया।

अमिताभ बच्चन ने कुर्सी तक पहुंचाया
हाल- ही में वायरल हुए एपिसोड में दृष्टिबाधित प्रतिभागी आयुषी डबास (Ayushi Dabas) ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड जीतकर हॉट सीट पर जगह बनाई। इस दौरान शो के होस्ट और बॉलीबुड महानायक अमिताभ बच्चन ने स्वयं उन्हें कुर्सी तक पहुंचाया। शो के दौरान आयुषी के जज्बे को अमिताभ बच्चन ने भी सलाम किया।शो के दौरान आयुषी ने बताया कि- जब से कौन बनेगा करोड़पति शुरू हुआ है, उनका पूरा परिवार एक साथ बैठकर इसे देखता है और उन्हें बताता था कि सेट कैसा है, रोशनी कैसी है और आप किस तरह हर प्रतिभागी को सहज महसूस कराते हैं।

बोलीं- मेरे लिए KBC सिर्फ शो नहीं…
उन्होंने कहा कि- यह शो उनके लिए सिर्फ शो नहीं, बल्कि एक भावना है। एपिसोड के दौरान अमिताभ बच्चन ने आयुषी की मां का भी स्वागत किया।आयुषी ने शो के दौरान बताया कि- सिविल सेवा से पहले वह 10 साल तक लेक्चरर रही हैं। दृष्टिबाधित आयुषी दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से पढ़ी हैं उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में 48वीं रैंक हासिल की थी।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

होटल के कमरे में लटके मिले 26 साल का युवक, 46 की महिला.. 9 दिन से एक ही रूम में साथ रूके थे

खबर इंडिया की।उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक होटल के कमरे में युवक और महिला के शव…

1 of 912

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *