चुनाव

25 नवंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र: राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक, सरकार ने की ये अपील

उमाकांत त्रिपाठी।18वीं लोकसभा का तीसरा सत्र (शीतकालीन सत्र) 25 नवंबर से शुरू होने वाला है। इससे पहले रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। इस दौरान 30 पार्टियों के कुल 42 नेता मौजूद थे। कांग्रेस समेत विपक्षी नेताओं ने लोकसभा में पहले दिन अडाणी मामले पर बहस की मांग की है। अमेरिका की न्यूयॉर्क फेडरल कोर्ट ने गौतम अडाणी सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को लगभग 2,200 करोड़ रुपए की रिश्वत देने की पेशकश का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने इस मामले पर JPC की मांग की है।

नए सांसदों को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला दिलाएंगे शपथ
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि- उनकी पार्टी ने मणिपुर मुद्दे, प्रदूषण, रेल दुर्घटनाओं पर भी संसद में चर्चा करने का प्रस्ताव रखा है। हालांकि संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि- चर्चा के मुद्दों पर फैसला कार्य मंत्रणा समिति करेगी। विपक्ष सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने दे। संसद का शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 19 बैठकें होंगी। सरकार ने सत्र में विचार के लिए वक्फ संशोधन विधेयक सहित 16 विधेयक की लिस्ट तैयार की है। लोकसभा बुलेटिन के मुताबिक लोकसभा में 8 और राज्यसभा में 2 विधेयक लंबित हैं।इस सत्र में कार्यवाही शुरू होने से पहले केरल और नांदेड़ सीट से उपचुनाव जीतकर आए 2 नए सांसदों को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला शपथ दिलाएंगे।

वन नेशन वन इलेक्शन विधेयकों का सेट लिस्ट में नहीं हुआ शामिल
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान 5 विधेयक जहां पेश किए जाने और पारित किए जाने के लिए लिस्ट किए गए हैं, वहीं 11 विधेयक विचार और पारित किए जाने के लिए हैं। वन नेशन वन इलेक्शन कराने के लिए प्रस्तावित विधेयकों का सेट अभी सूची का हिस्सा नहीं है, हालांकि कुछ रिपोर्टों से पता चलता है कि- सरकार आगामी सत्र में प्रस्तावित कानून ला सकती है। राज्यसभा बुलेटिन में कहा गया है कि लोकसभा द्वारा पारित एक अतिरिक्त विधेयक भारतीय वायुयान विधेयक राज्यसभा में लंबित है।

संविधान दिवस पर पुरानी संसद में होगा आयोजन
सत्र के दूसरे दिन यानी 26 नवंबर (संविधान दिवस) को संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर संविधान सदन के सेंट्रल हॉल (पुरानी संसद) में विशेष कार्यक्रम मनाया जाएगा। 19 सितंबर 2023 से संसद का पूरा कामकाज नई संसद से ही चल रहा है। संविधान सभा ने 26 नवंबर, 1949 को संविधान को अपनाया था। संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था।75वीं वर्षगांठ पर एक सिक्का और डाक टिकट जारी किया जाएगा। साथ ही संस्कृत और मैथिली में संविधान की प्रतियां भी रिलीज की जाएंगी। इसके अलावा दो किताबें – “संविधान का निर्माण: एक झलक” और “संविधान का निर्माण और इसकी शानदार यात्रा” का भी विमोचन किया जाएगा।

 

वक्फ बिल पर बनी JPC के विधायकों ने मांगा और समय
वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त समिति के 29 नवंबर को संसद में अपनी रिपोर्ट पेश करने की उम्मीद है, लेकिन यह तभी संभव है जब वह मानसून सत्र में दी गई समय सीमा का पालन करती है। हालांकि, विपक्षी सदस्यों ने पैनल को अपनी रिपोर्ट देने के लिए समय बढ़ाने की मांग की है।

 

Related Posts

ओमीक्रोन एंटीबॉडी से बच सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपके पास प्रतिरक्षा नहीं है

कोरोना वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप तेजी से फैल रहा है। ऐसे में, लोग जानना चाहते हैं…

दिल्ली विधानसभा चुनाव: इंतजार होगा खत्म, PM मोदी को भेजी 70 उम्मीदवारों की लिस्ट, जल्द होगा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी।दिल्ली के चुनावी दंगल के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। आपस…

RSS की तीन दिवसीय बैठक शुरु, चुनाव बाद हिंसा और यूपी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हो सकती है

कोरोना महामारी के बीच देश के सबसे बड़े गैर राजनीतिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

1 of 10

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *