अपराधउत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

मुस्लिम लड़की ने की थी हिंदू लड़के से की थी लव मैरिज, अब इस हाल में मिली महक, मां हुई बेहोश

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के झांसी में एक इंटरफेथ लव मैरिज का डेढ़ साल के अंदर ही दुखद अंत देखने को मिला है. यहां एक मुस्लिम युवती ने अपनी घर की मर्जी के खिलाफ हिंदू युवक के साथ भागकर शादी रचाई. पर इस पूरे प्रेम प्रकरण का ट्रैजिक अंत हुआ है और अब लड़की की मां रो-रोकर लड़के वालों पर गंभीर आरोप लगा रही है.

असल में शादी के करीब डेढ़ साल बाद युवती ने कथित तौर पर अपनी जान दे दी है. हालांकि, उसकी मां का आरोप है कि युवती की हत्या कर दी गई है. मृतका का नाम महक है और उसकी उम्र करीब 21 साल बताई जा रही है. महक अलीगोल खिड़की मोहल्ले की रहने वाली थी. महक के दो भाई हैं. महक की मां गुड़िया के अनुसार तलैया मोहल्ले में रहने वाले विवेक अहिरवार का उनके पड़ोसी के घर पर आना-जाना था. पड़ोसी के नाते उनकी बेटी भी जाया करती थी. इसी बीच दोनों की दोस्ती हो गई.

यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने समाज और धर्म की परिवाह किए बिना साथ जीने की कसमें ले ली. गुड़िया का आरोप है कि 7 मार्च 2024 को विवेक अहिरवार उसकी बेटी महक को अपने साथ भगा ले गया. इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ. दो महीने बाद पता चला कि दोनों ने शादी कर ली. अब वे इमलीपुरा मोहल्ले में किराए से रह रहे थे.

मां ने आरोप लगाया कि- लव मैरिज कुछ समय बाद से विवेक और उसके परिवार वाले बेटी महक को टॉर्चर करने लगे. वे उससे पैसों की डिमांड करने लगे. मांग पूरी नहीं होने पर उससे मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे. दो बार वो फांसी लगाकर उसे मारने की कोशिश कर चुके थे. पता चलने पर वह अपनी बेटी को अपने घर ले आई थी. काफी दिनों तक बेटी घर पर रही. बाद में विवेक के परिवार वाले आए और माफी मांगने लगे. मां ने कहा कि हमने सोचा कि उसका घर बस जाएगा तो बेटी को भेज दिया था.

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 808

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *