अपराधउत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

16 साल के लड़के संग भागी 2 बच्चों की मां, रिश्ते में लगती थी मामी, ऐसे परवान चढ़ा था प्यार

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 2 बच्चों की मां अपने 16 साल के नाबालिग प्रेमी के साथ फरार हो गई है. बताया जा रहा है कि- विधवा महिला नाबालिग युवक के रिश्ते की मामी है. किशोर की मां ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. बताया ये भी जा रहा है कि जब से दोनों गायब हुए हैं, तभी से दोनों का फोन नंबर भी बंद आ रहा है.

‘भाभी मेरे बेटे को लेकर चली गई’
ये हैरान कर देने वाला मामला गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां रहने वाली एक महिला ने पुलिस में तहरीर दी है. इस मामले को देख पुलिस भी सन्न है. महिला ने आरोप लगाया है कि- उसके रिश्ते की भाभी उसके 16 साल के बेटे को लेकर फरार हो गई है. दोनों को फरार हुए काफी दिन हो गए हैं और दोनों का नंबर भी लगातार बंद आ रहा है.

 

सोशल मीडिया पर करते थे बात और होती थी मुलाकात
किशोर की मां ने बताया,कि- रिश्ते की महिला और मेरे बेटा काफी दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर बात कर रहे थे. वो विधवा है. पीड़िता के मुताबिक, उन्हें कभी शक नहीं हुआ क्योंकि दोनों रिश्तेदारी में थे और उम्र का फासला भी काफी था. महिला का कहना है कि- जब दोनों में ज्यादा बात होने लगी तो बेटे ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है.

किशोर की मां का कहना है कि- इसी दौरान उन्हें पता चला कि महिला अपनी बहन के घर आती थी और मेरे बेटे को वहां मिलने के लिए बुलाती थी. इसी दौरान एक दिन मौका पाकर वह दोनों गायब हो गए. तब से दोनों का कुछ पता नहीं चल रहा है और नंबर भी बंद आ रहा है. महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है और मांग की है कि पुलिस उसके बेटे को बरामद कर लें.

Related Posts

पानी से लड़की का शरीर भिगाया, रंग लगाया.. होली के 3 दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अश्लील वीडियो

खबर इंडिया की। होली के तीन दिन बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

बस में बैठी लड़की के ब्लाउज के अंदर घूर रहा था बुजुर्ग, लड़की ने शर्मनाक हरकत का बनाया वीडियो, फिर..

खबर इंडिया की। देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ताजा…

1 of 729

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *