दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

पैरालिंपिक गेम्स के सितारों से मिले पीएम मोदी, किसी के मेडल पर किया साइन तो किसी के सिर पर दी थपथपी!

उमाकांत त्रिपाठी। पेरिस पैरालिंपिक 2024 में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। PM ने सभी पैरालिंपियन को प्रधानमंत्री आवास में बुलाया है। यहां प्रधानमंत्री ने बारी-बारी से सभी खिलाड़ियों से बात की और उनके अनुभव जाने। पेरिस में 4 दिन पहले 8 सितंबर को समाप्त हुए गेम्स में भारत ने 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज सहित 29 मेडल जीते हैं। भारत पहली बार पैरा-गेम्स की मेडल टैली के टॉप-20 में शामिल रहा, इसमें भारत ने 18वां स्थान हासिल किया।

पीएम मोदी को मिला स्पेशल गिफ्ट
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद तीरंदाजी में पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हरविंदर सिंह ने कहा, ‘मैंने प्रधानमंत्री मोदी को अपना तीर गिफ्ट कर दिया, जिसका इस्तेमाल पैरालंपिक में किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने हमें बहुत प्रेरित किया और उन्होंने हमारी टीम को बधाई दी।’ टेबल टेनिस की पैरालिंपिक खिलाड़ी सोनल पटेल ने कहा, ‘मैं इस बार मेडल नहीं जीत सकी। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी से मिल कर अगली बार मेडल जीतने का मोटिवेशन मिला है।’

खेल मंत्रालय ने भी किया था सम्मानित
2 दिन पहले केंद्रीय खेल मंत्रालय ने पैरालिंपिक के मेडल विनर्स को सम्मानित किया था। खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार, 10 सितंबर को दिल्ली में एक कार्यक्रम में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 75 लाख रुपए, सिल्वर जीतने वालों को 50 लाख रुपए और बॉन्ज जीतने वाले पैराखिलाड़ियों को 30 लाख रुपए दिए। मिक्स्ड टीम इवेंट में दमदार प्रदर्शन करने वाली तीरंदाज शीतल देवी को 22.5 लाख रुपए की एक्स्ट्रा धनराशि दी गई।

Related Posts

1 of 929

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *