दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

भारत में खुलेगा ब्रिटेन की इन 9 यूनिवर्सिटियों का कैंपस, पीएम मोदी-कीर स्टार्मर के बीच हुई मुलाकात

उमाकांत त्रिपाठी।ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटी भारत में कैंपस खोलेंगी। ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर ने मुंबई में यह ऐलान किया। मोदी ने कहा कि स्टार्मर के नेतृत्व में भारत और ब्रिटेन के रिश्तों में प्रगति हुई है।
इस साल जुलाई में लंदन यात्रा के दौरान दोनों देशों ने व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (CETA) पर हस्ताक्षर किए थे। मोदी ने कहा कि- इस समझौते से दोनों देशों के बीच आयात आसान होगा। इससे कारोबार बढ़ेगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा।दोनों नेताओं ने इंडो-पेसिफिक, पश्चिम एशिया और यूक्रेन संघर्ष पर भी चर्चा की। वहीं, रक्षा सहयोग के क्षेत्र में भारत और ब्रिटेन ने सैन्य प्रशिक्षण समझौता किया है, जिसके तहत भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग प्रशिक्षक अब ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स में ट्रेनर के रूप में काम करेंगे।

पीएम मोदी ने इस तस्वीर को एक्स पर शेयर किया और लिखा- पीएम स्टार्मर और मैंने आने वाले समय में हमारे देशों के बीच व्यापारिक संबंधों और आर्थिक संबंधों पर चर्चा की।ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर के साथ व्यापार, संस्कृति और दूसरे क्षेत्रों के 100 से अधिक लोगों का एक डेलिगेशन भी आया है, जिसमें आईटी, ऑटो-मोबाइल सहित कई क्षेत्रों के कारोबारी भी शामिल हैं।

मोदी ने स्टार्मर के साथ विजन 2035 की घोषणा की
मोदी ने कहा कि सभी ने भारत की फिनटेक (डिजिटल वित्तीय सेवाओं) क्षेत्र में क्षमता देखी है। आज दुनिया के लगभग 50% रियल-टाइम डिजिटल लेनदेन भारत में हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के वित्तीय सेवाओं का अनुभव और भारत का डिजिटल प्लेटफॉर्म (DPI) मिलकर पूरे मानवता के लिए फायदेमंद हो सकता है।मोदी ने कहा कि- अपने संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री स्टार्मर के साथ विजन 2035 की घोषणा की। यह हमारे साझा लक्ष्यों के लिए एक रूपरेखा है। भारत और ब्रिटेन जैसी खुली और लोकतांत्रिक देशों में कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां सहयोग बढ़ाया न जा सके।

 

मोदी बोले- इकॉनमी में बड़े सुधार हो रहे
मोदी ने कहा कि- आज भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़े सुधार हो रहे हैं। उनका जोर कारोबार को आसान बनाने और नियमों को सरल बनाने पर है। मोदी ने कहा कि- हाल ही में सरकार ने GST सुधार की घोषणा की है। इससे मध्यम वर्ग और छोटे-मध्यम व्यवसायों (MSMEs) की वृद्धि को नई ताकत मिलेगी और निवेशकों और व्यवसायियों के लिए नए अवसर खुलेंगे।

What's your reaction?

Related Posts

10 करोड़ की रिश्वत लेने वाला कलेक्टर, पत्नी भी है IAS अफसर, जानें कैसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी.?

उमाकांत त्रिपाठी।भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक…

टीआई का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाली एमपी की ASI की कहानी सुन चौंक जाएंगी, अब गंवाई नौकरी

उमाकांत त्रिपाठी।साल 2022 में इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर घटी एक सनसनीखेज…

11 साल छोटे लड़के से प्यार, फिर नाबालिग BF को भगा ले गई महिला, घर वापस लौटी तो लड़के मां बोली-बहू तो बनेगी लेकिन…

उमाकांत त्रिपाठी। राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में रहने वाले ग्यारह साल…

पति से छिपकर बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची शादीशुदा गर्लफ्रेंड, दोनों के बीच बने संबंध, फिर आशिक ने…!

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के निवाड़ी की रहने वाली रोहणी और रतिराम एक दूसरे से…

1 of 486

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *